{"_id":"66f3d601e83ac1b5b00dfea2","slug":"himachal-news-husband-drowned-in-the-well-wife-tried-to-save-him-both-died-by-drowning-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कुएं में डूब गया पति, पत्नी ने की बचाने की कोशिश, दोनों की डूबने से हुई मौत; यहां पेश आई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कुएं में डूब गया पति, पत्नी ने की बचाने की कोशिश, दोनों की डूबने से हुई मौत; यहां पेश आई घटना
Wed, 25 Sep 2024 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:19 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कलोह गांव में एक दंपती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक दंपती (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल की रखोह पंचायत के कलोह गांव में करीब 35 फीट गहरे कुएं में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस लगने से बेहोश होने के बाद पानी में डूबने से दंपती की मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार सुबह 45 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र नानक चंद बुधवार सुबह घर के पास कुएं से पानी लाने गए। कुएं में नीचे उतरने के लिए सीढि़यां बनाई गई हैं। कुएं में पानी की गहराई केवल चार फीट थी। नीचे उतरते ही जैसे ही संजीव पानी भरने लगे तो गैस की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए।
विज्ञापन
काफी देर तक जब घर नहीं लौटे तो पत्नी नीलम कुमारी भी कुएं के पास पहुंचीं। पति को कुएं में गिरा हुआ देखा तो बचाने के लिए वह भी नीचे उतर गईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान नीलम भी गैस की चपेट में आ गईं और बेहोश होकर वह भी पानी में गिर गईं और मौत हो गई। जब संजीव और नीलम घर नहीं पहुंचे तो उनकी माता लीला देवी वहां पहुंचीं। लीला ने दोनों को कुएं में गिरा देखा तो होश खो बैठीं और चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद सरकाघाट की एसडीएम स्वाति डोगरा, तहसीलदार मुनीष कुमार और आरएफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। देर शाम को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसी तरह के कोई झगड़े की बात भी सामने नहीं आई है। इधर, कुएं से हाइड्रोजन सल्फाइड गैस भी मिली है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों का पता करने के लिए जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर और मास्क पहनकर निकाले शव
पंचायत प्रधान सुनीता देवी और उपप्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि कुआं 35 फीट गहरा है। इन दिनों इसमें करीब 4 फीट पानी था। कुएं की चौड़ाई ज्यादा न होने के कारण उसमें ऑक्सीजन की दिक्कत रहती है। बुधवार को दोनों के शवों को ग्रामीणों ने ऑक्सीजन सिलिंडर और मास्क पहनकर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
संजीव वार्ड पंच और नीलम थीं आशा वर्कर
मृतक संजीव कुमार रखोह पंचायत के वार्ड पंच थे और नीलम आशा वर्कर। इनका एक 21 वर्षीय बेटा है, जो एमफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। इसके अलावा घर पर 72 वर्षीय बुजुर्ग मां है। अब इस परिवार में बुजुर्ग मां और नौजवान बेटा ही शेष रह गए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना के बारे में सुनकर हैरान है।