फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News HPTDC headquarters will be shifted from Shimla to Dharamshala process started

Himachal News: शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा एचपीटीडीसी का मुख्यालय, प्रक्रिया शुरू, बैठक में फैसला; जानें

Wed, 30 Apr 2025 09:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Apr 2025 09:26 PM IST
सार

HPTDC: बुधवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि एचपीटीडीसी का मुख्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News HPTDC headquarters will be shifted from Shimla to Dharamshala process started
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एचपीटीडीसी और पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) का मुख्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा। बुधवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बुधवार से ही मुख्यालय को कांगड़ा शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिमला में जोनल कार्यालय रहेगा। बाली ने कहा कि 1972 से एचपीटीडीसी का मुख्यालय शिमला में एक किराये के भवन में चल रहा है। इसको खाली करने के नोटिस आ रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ इस पर चर्चा हुई, जिसके बाद इसे मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


मुख्यालय में 75 के करीब अधिकारी और कर्मचारी हैं, जो धर्मशाला जाएंगे। बीओडी ने निगम के 56 होटलों के जीर्णोद्धार का भी फैसला लिया है। एचपीटीडीसी की जिन संपत्तियों पर ताले लगे हैं, उन्हें लीज पर दिया जाएगा। बाली ने कहा कि मुख्यालय यहां से शिफ्ट होगा तो एमडी, जीएम, एजीएम और अन्य स्टाफ धर्मशाला में ही बैठेगा। कांगड़ा जिले में कई इमारतें हैं, खाली हैं। यह देखा जाएगा कि क्या इनमें मुख्यालय चल सकता है। निगम के जो होटल बंद पड़े हैं, उन्हें कैसे चलाना है, इसकी रूपरेखा बनेगी। निगम के एडीबी के कुछ प्रोजेक्ट पिछली सरकार के थे, उन पर ताले लगे हैं, उनके ताले निगम खोलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed