फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Gucchi price rises by Rs 1500 now being sold at Rs 6000 per kg

Himachal News: गुच्छी के दाम में 1500 रुपये का उछाल, अब बिक रही 6,000 रुपये प्रति किलो, कम उत्पादन से बढ़े दाम

Wed, 28 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 May 2025 05:00 AM IST
सार

गुच्छी के कारोबार के लिए प्रसिद्ध सैंज, बंजार व बालीचौकी मेले में इस बार दाम में 1,500 रुपये का उछाल आया है। गुच्छी कम मिलने से इसके रेट में उछाल आया है और लोग 6,000 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal News Gucchi price rises by Rs 1500 now being sold at Rs 6000 per kg
बालीचौकी मेले में गुच्छी खरीदते बंजार के व्यापारी बेली राम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुच्छी के कारोबार के लिए प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में इस बार गुच्छी के दाम में तेजी देखने को मिली है। गुच्छी के कारोबार के लिए प्रसिद्ध सैंज, बंजार व बालीचौकी मेले में इस बार दाम में 1,500 रुपये का उछाल आया है। गुच्छी 6,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। गुच्छी की कम पैदावार के कारण रेट में उछाल देखने को मिला है।

विज्ञापन


जिला कुल्लू में करीब चार से पांच करोड़ रुपये का गुच्छी का कारोबार होता है इससे पूरे जिला के ग्रामीण लोगों की आर्थिकी जुड़ी है। लोग 15 मार्च से लेकर 15 मई तक जंगलों, खेतों व बगीचों में गुच्छी को ढूंढते हैं। हालांकि इसकी खरीद के लिए व्यापारी गांव-गांव जाते हैं। मगर बड़े स्तर पर इसकी खरीद सैंज, बंजार व बालीचौकी मेले में की जाती है। ग्रामीण बेली राम, झाबे राम, निक्का राम, दुनी चंद, प्यारी देवी और माघी देवी ने कहा कि इस बार पिछले साल के मुकाबले गुच्छी नहीं मिली है। इस बार सूखा पड़ने से जंगल में प्राकृतिक रूप से गुच्छी का उत्पादन नहीं हो पाया है। गुच्छी कम मिलने से इसके रेट में उछाल आया है और लोग 6,000 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं।
विज्ञापन


गुच्छी कारोबारी बीर सिंह ठाकुर और बेली राम ने कहा कि वह दो दशकों से गुच्छी का व्यापार कर रहे हैं। इस बार 2024 के मुकाबले रेट में वृद्धि हुई है और 1500 रुपये के उछाल के साथ 6,000 रुपये प्रति किलो गुच्छी खरीदी है। दोनों व्यापारियों ने पिछले साल करीब पांच क्विंटल गुच्छी खरीदी थी मगर इस बार मात्र 68 किलोग्राम की ही खरीद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइव स्टार होटलों की शान है गुच्छी
प्राकृतिक तौर पर उगने वाली गुच्छी प्रधानमंत्री से लेकर विदेशी राजनेताओं की थाली की शान रही है। इसके अलावा बाॅलीवुड हस्तियों के साथ देश के फाइव स्टार होटलों में इसकी मांग रहती है। गुच्छी में कई गुण पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-डी और अन्य पोषक तत्व शामिल हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं जो हृदय रोगों और मधुमेह को रोकने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed