फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Children of ex-servicemen will be recruited batchwise for sixteen posts of staff nurse

Himachal News: स्टाफ नर्स के सोलह पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की बैचवाइज होगी भर्ती, जानें

Fri, 24 Jan 2025 07:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Jan 2025 07:51 PM IST
सार

स्टाफ नर्स के 16 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की कोटे से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। बैचवाइज भर्ती में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक है। 

विज्ञापन
Himachal News Children of ex-servicemen will be recruited batchwise for sixteen posts of staff nurse
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 16 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की कोटे से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। भर्ती में सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 11 पद होंगे, जिनके लिए दिसंबर 2014 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र होंगी, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए दो-दो पद हैं, जिनके लिए दिसंबर 2015 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र होंगी।

विज्ञापन


अनुसूचित जनजाति के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए एक पद है, जिसके लिए दिसंबर 2019 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र होंगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि बैचवाइज भर्ती में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में 28 जनवरी से पहले विभाग की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


पात्र अभ्यर्थी नजदीकी रोजगार कार्यालय में भी 29 जनवरी तक अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed