फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CBI arrests senior TRAI official accused of demanding bribe of Rs 1 lakh

Himachal News: सीबीआई ने ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपये मांगी थी रिश्वत, रंगे हाथ पकड़ा

Fri, 03 Jan 2025 08:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Jan 2025 08:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से अनुपालन मामलों में उसका पक्ष लेने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Himachal News CBI arrests senior TRAI official accused of demanding bribe of Rs 1 lakh
सीबीआई की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्राई (टेलीकाॅम रेगुलेटरी अथाॅरिटी ऑफ इंडिया) के वरिष्ठ रिसर्च अफसर नरेंद्र सिंह रावत को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते दिल्ली में गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी ने हिमाचल के सिरमौर जिला के एक केबल ऑपरेटर से लाइसेंस रिन्यू करने के लिए पैसे मांगे थे।

विज्ञापन


केबल ऑपरेटर ने शिमला सीबीआई को शिकायत दी थी। इसके बाद सीबीआई की टीम ने ट्राई के अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सीबीआई के पुलिस अधीक्षक राजेश चहल की अगुवाई में एक टीम आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत के साथ पड़ने के लिए दिल्ली भेजी गई। वीरवार को टीम ने अधिकारी को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। शाम को ही आरोपी को शिमला लाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी को सीबीआई की चक्कर स्थित कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 6 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी केबल ऑपरेटरों के लाइसेंस रद्द व जारी रखने की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से सिफारिश करता है। केबल ऑपरेटरों को हर तीन महीने बाद ट्राई के दिशा निर्देशानुसार प्रोग्रेस रिपोर्ट मंत्रालय को देनी होती है। यह भी अधिकारी की सिफारिश पर बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राई के इस अधिकारी ने सिरमौर जिला में केबल ऑपरेटर से लाइसेंस रिन्यू करने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। प्रदेश के ही अन्य पांच लाइसेंस धारक केबल ऑपरेटरों ने भी पहले ही ट्राई के संबंधित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज सीबीआई को दिए थे। आरोपी अधिकारी ने इनके लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दे रखी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए सीबीआई अधिकारी रविंद्र और धमेंद्र को जांच अधिकारी नियुक्त किया था।

आरोपी के आवास और कार्यालय में भी दी दबिश
सीबीआई ने आरोपी अधिकारी को दिल्ली के नरोजी नग्गर से रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय में भी सीबीआई ने दबिश देकर मामले से जुड़ा रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। इसके अलावा सीबीआई ने आरोपी के ग्रेटर नोएडा और नई दिल्ली में आवासीय परिसरों की तलाशी ली और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed