{"_id":"67924893cc2f192ea8029d86","slug":"himachal-news-bilaspur-girl-student-suddenly-left-home-at-night-body-found-in-a-well-in-the-morning-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: रात को अचानक घर से निकली, सुबह कुएं में मिला छात्रा का शव; इस जिले का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: रात को अचानक घर से निकली, सुबह कुएं में मिला छात्रा का शव; इस जिले का है मामला
Thu, 23 Jan 2025 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:18 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में वीरवार सुबह एक लड़की का शव कुएं में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के गांव कोटलु बिंदडे में वीरवार सुबह एक लड़की का शव कुएं में मिला। लड़की रात को ही लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रिद्धिमा (16) बुधवार रात को अपनी बहनों के साथ कमरे में बैठकर पढ़ रही थी। रात करीब 11:00 बजे कमरे से बाहर निकली, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। बहनों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह करीब 3:00 बजे परिजनों ने घर के नजदीक कुएं में देखा तो शव दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर घुमारवीं थाना से पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला। रिद्धिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में ग्यारहवीं की छात्रा थी। रिद्धिमा गरीब परिवार से संबंध रखती है। रिद्धिमा के पिता भी काफी समय से बीमार चल रहे हैं और आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन