फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News accused of murdering a girl escaped from police custody Police engaged in search

Himachal News: युवती की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार, मक्की के खेतों में घुसा; पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 24 Sep 2024 08:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 08:36 PM IST
सार

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से एक आरोपी पुलिस टीम को गच्चा देकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम उसे ढूंढने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Himachal News accused of murdering a girl escaped from police custody Police engaged in search
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गगरेट क्षेत्र में प्रवासी किशोरी के मर्डर मामले में आरोपी सुशील राणा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से फरार हो गया। पुलिस कर्मी आरोपी सुशील राणा को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। अस्पताल से भागा आरोपी ट्रेन के जरिये दौलतपुर चौक पहुंच गया, जहां पर मक्की के खेतों में घुस गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम उसे ढूंढने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


गगरेट उपमंडल के नंगल जरियाला गांव में प्रवासी किशोरी की मौत मामले में आरोपी सुशील राणा बनगढ़ जेल में अंडर ट्रायल था। मंगलवार को सुशील राणा ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही। पुलिस उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आई थी। जैसे ही आरोपी सुशील राणा को अस्पताल में ले जाया गया तो वह पुलिस टीम को गच्चा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस कर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वह कुछ मिनटों में वहां से ओझल हो गया। काफी देर तक पुलिस टीम क्षेत्रीय अस्पताल के आसपास उसे ढूंढती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


बताया जा रहा है आरोपी सुशील राणा साथ लगते ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से ट्रेन के जरिये दौलतपुर चौक पहुंच गया और वहां मक्की के खेत में छिप गया। देर शाम तक पुलिस टीम खेतों में ढूंढने में जुटी रही। उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 12 दिसंबर 2023 को नंगल जरियाला गांव से एक किशोरी लापता हो गई थी। पुलिस किशोरी को ढूंढने में जुटी रही, लेकिन 19 दिसंबर को किशोरी का शव बरामद हुआ। इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कई दिनों तक कसरत करती रही, लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। वहीं, घटनास्थल से मिले रजनीगंधा के पैकेट पर आरोपी के फिंगर प्रिंट भी मैच हो गए। इसके बाद आरोपी को अंडर-ट्रायल पर बनगढ़ जेल में था।

बनगढ़ जेल से स्वास्थ्य जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया आरोपी कैदी सुशील राणा फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी है। जल्द आरोपी को धर दबोच लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अगर इसमें पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी- राकेश सिंह, एसपी, ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed