फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mukesh Agnihotri said Indira was the first Prime Minister to raise voice against terrorism

Shimla: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने वाली पहली प्रधानमंत्री थीं इंदिरा

Fri, 31 Oct 2025 08:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 Oct 2025 08:39 PM IST
सार

ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Mukesh Agnihotri said Indira was the first Prime Minister to raise voice against terrorism
राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। वह देश की पहली ऐसी प्रधानमंत्री बनी जिन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाई और इस चुनौती का मजबूती से सामना किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। कहा कि उन्हें भी हम याद करते हैं। देश के लिए उन्होंने जो कार्य किया है उसके लिए उन्हें नमन करते हैं। बताया कि इस साल पहली नवंबर से 15 नवंबर तक गुजरात में उनकी स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें चार नवंबर को हिमाचल को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम के लिए उनके अलावा प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed