फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mosque Controversy Iqbal Mohammad met KC Venugopal made him aware of the situation in HP

HP Mosque Controversy: दिल्ली पहुंचा संजौली मस्जिद विवाद, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा ने हाईकमान को दी रिपोर्ट

Thu, 19 Sep 2024 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 07:08 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से नई दिल्ली में की मुलाकात है।

विज्ञापन
Himachal Mosque Controversy Iqbal Mohammad met KC Venugopal made him aware of the situation in HP
इकबाल मोहम्मद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

संजौली मस्जिद विवाद दिल्ली तक पहुंच गया है। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा ने हाईकमान को मामले की रिपोर्ट दी। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में रोज हो रहे प्रदर्शनों को लेकर मुस्लिम समुदाय का पक्ष रखा। पार्टी महासचिव ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर ऐसी घटनाएं रोकने को कहा।

विज्ञापन


सांसद इमरान ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर लिखा कि केसी वेणुगोपाल ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के मोहब्बत के संदेश को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस शासित किसी भी राज्य में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश में सौहार्द का माहौल बना रहेगा। इकबाल ने कहा कि हिमाचल में सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं, लेकिन कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर काम कर रहे हैं। उधर, सांसद इमरान ने कहा कि हिमाचल में खास कर एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। आए दिन मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन किए जा रहे हैं जिससे मुस्लिम समुदाय में डर का माहौल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed