फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: MLAs' residences will not be built at KNH; space for the gynecology wing will be increased at IGMC.

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: केएनएच में विधायकों के आवास नहीं बनेंगे, गायनो विंग के लिए आईजीएमसी में बढ़ेगी जगह

Fri, 25 Sep 2026 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 06:56 PM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया एवं न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत हलफनामों का अवलोकन करने के बाद पाया कि आईजीएमसी शिमला में गायनोकोलॉजिकल (स्त्री रोग) विंग को दिया गया स्थान केएनएच की तुलना में काफी कम है।

विज्ञापन
Himachal: MLAs' residences will not be built at KNH; space for the gynecology wing will be increased at IGMC.
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला स्थित कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल (केएनएच) को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया एवं न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत हलफनामों का अवलोकन करने के बाद पाया कि आईजीएमसी शिमला में गायनोकोलॉजिकल (स्त्री रोग) विंग को दिया गया स्थान केएनएच की तुलना में काफी कम है। इस पर राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता अनूप रतन ने बताया कि चमियाना में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक शिफ्ट होने के बाद आईजीएमसी में और जगह खाली होगी, जिसे गायनो विंग को आवंटित किया जाएगा। हाईकोर्ट ने इस व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार से नया हलफनामा तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

अदालत ने स्वास्थ्य सचिव के उस आधिकारिक बयान को रिकॉर्ड पर दर्ज किया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि केएनएच के खाली परिसर का उपयोग विधायकों के निवास के लिए नहीं किया जाएगा। स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीता मित्तल के हलफनामे के अनुसार केएनएच में गायनो विंग के पास 1600.95 वर्ग मीटर क्षेत्र उपलब्ध था, जबकि आईजीएमसी शिमला में केवल 1329.55 वर्ग मीटर क्षेत्र ही दिया गया है (जिसमें से लगभग 60.90 वर्ग मीटर क्षेत्र अभी भी निर्माणाधीन है)। स्वास्थ्य सचिव के हलफनामे के अनुसार केएनएच का निर्मित क्षेत्र 16.09 बीघा जमीन पर 18,564.25 वर्ग मीटर है और वर्ष 2019 में इस पर लगभग 20 करोड़ खर्च किए गए थे। स्वास्थ्य सचिव ने साफ किया है कि मदर एंड चाइल्ड अस्पताल केएनएच में में ही चलता रहेगा और इसके परिसर का उपयोग केवल स्वास्थ्य सुविधाओं व अस्पताल सेवाओं के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed