फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mastermind hacked State Cooperative Bank server from Canada foreign national reveals

Himachal: कनाडा से बैठकर मास्टरमाइंड ने हैक किया था राज्य सहकारी बैंक का सर्वर, विदेशी नागरिक ने किए खुलासे

Sat, 20 Sep 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 20 Sep 2025 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का सर्वर हैक मामले में गिरफ्तार नाइजीरियन बेन अरिन्जे उर्फ जोनोउ मैग्लोरी मार्टिन ने पूछताछ में मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Mastermind hacked State Cooperative Bank server from Canada foreign national reveals
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का सर्वर हैक कर 11.55 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि ठगी का मास्टरमाइंड केके है, जिसने कनाडा से बैंक के सर्वर को हैक किया। इस मामले में गिरफ्तार नाइजीरियन बेन अरिन्जे उर्फ जोनोउ मैग्लोरी मार्टिन ने पूछताछ में यह खुलासा किया है। उसने बताया कि सर्वर हैक करने से पहले केके ने उससे संपर्क किया। बदले में उसने केके से 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।

विज्ञापन

जांच में यह भी पता चला है कि सह आरोपी सुरेश बाबू और सिल्वेस्टर ब्रिटो ने धनश्री सौहार्द सहकारी लिमिटेड और एक्सट्रीम के बैंक खाते शवाज पाशा को उपलब्ध कराए। इसके बाद उसने इन खातों को बंगलूरू के चन्नासांद्रा व्हाइटफील्ड में रह रहे बेन अरिन्जे को दे दिया। इसी आधार पर उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। इससे 10 लाख रुपये की वसूली की गई है। साइबर सेल के मुताबिक आरोपियों के बीच अरिन्जे की भूमिका सूत्रधार की है, साथ ही बेन पर मास्टरमाइंड और बैंक खातों की व्यवस्था करने वाले आरोपियों के बीच मध्यस्थ (बिचौलिया) के आरोप लगे हैं। फिलहाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी बेन अरिन्जे की जमानत याचिका खारिज कर उसे कैथू जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में 18 आरोप नामजद किए हैं। इनमें से अभी तक 7 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच टीम अब धन के लेन-देन सहित कई संस्थाओं के संचालकों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मामला 16 मई का है। साइबर ठगों ने राज्य सहकारी बैंक के मुख्य बैंकिंग सर्वर को हैक कर 11,55,56,417 की राशि मुंबई, जयपुर, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर की। जांच में सबसे पहले महाराष्ट्र के नई मुंबई निवासी आरोपी संतोष बबन पाटिल (47) का नाम सामने आया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के यश धूरिया, आमिर हुसैन, सुरेश बाबू, राजस्थान के लक्ष्मण मेडा, मुंबई के मनोज जायसवाल और नाइजीरिया के बेन अरिन्जे की गिरफ्तारी हुई। आरोपियों के खातों में बैंक की राशि जमा हुई थी। मामले में मोहम्मद सलीम हुसैन, मुर्शाद, आलोक, किरण, छोटू, रेहान, मयंक, आशीष, शवाज पाशा, राजेश कुमार जैन, अश्विन, चेतन, सिल्वेस्टर ब्रिटो, राजिंदर प्रसाद, नरसिंह मूर्ति, कुमारस्वामी और माधव रेड्डी की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed