{"_id":"6873440e1b96b48aa207e4a0","slug":"himachal-kullu-baraat-stuck-in-rain-groom-and-baraatis-spent-the-night-on-the-road-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बारिश में अटकी बरात, दूल्हे-बरातियों ने सड़क पर काटी रात; बदलना पड़ा मुहूर्त; शाम को हुए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बारिश में अटकी बरात, दूल्हे-बरातियों ने सड़क पर काटी रात; बदलना पड़ा मुहूर्त; शाम को हुए फेरे
Sun, 13 Jul 2025 10:59 AM IST
अंकेश डोगरा
महेंद्र सिंह पालसरा, संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली/सैंज (कुल्लू)।

Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:59 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुल्लू के सैंज से अजय कुमार की बरात दुल्हन के घर सरकाघाट के लिए रवाना हुई थी। लेकिन बीच रास्ते में ही भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। मूसलाधार बारिश के चलते दूल्हा और बरातियों ने वाहनों में बैठकर ही रात काटी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंडोह के समीप डयोड में भूस्खलन से ठप हुई सड़क से दूल्हे को सुरक्षित ले जाते हुए ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मूसलाधार बारिश ने दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए जा रहे दूल्हे की राह रोक ली। दूल्हे और बरातियों की पंडोह नाला में वाहनों में ही रात कटी। भारी बारिश के बाद मलबा और पत्थर आने से सड़क बंद हो गई थी।
शादी का मुहूर्त तक बदलना पड़ा। सुबह नौ बजे सड़क बहाल होने के बाद दूल्हा और बराती दुल्हन के घर के लिए रवाना हुए। दुल्हन के घर पहुंचने का मुहूर्त सुबह सात बजे का था, लेकिन दूल्हे के साथ बरात की पूरी रात पंडोह नाला में ही कटी।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुल्लू के सैंज से अजय कुमार की बरात दुल्हन के घर सरकाघाट के लिए रवाना हुई थी। बरात पंडोह नाला के पास पहुंची तो भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इस कारण सड़क बंद हो गई। दूल्हे समेत 60 से अधिक बराती फंस गए। मूसलाधार बारिश के चलते दूल्हा और बरातियों ने वाहनों में बैठकर ही रात काटी। सुबह मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। मार्ग 9 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। इसके बाद अजय कुमार सरकाघाट के लिए निकले। दुल्हन के घर पहुंचने का मुहूर्त सुबह 7 बजे का था। इसके बाद पुरोहित ने दूसरा मुहूर्त देखकर शादी की रस्में पूरी करवाईं।
विज्ञापन
दूल्हे के रिश्तेदार श्याम ठाकुर ने बताया कि रात करीब 11 बजे सैंज से बरात निकली थी। इस दौरान भारी बारिश शुरू हो गई थी। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंडोह नाले में बाढ़ आने से सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। उन्हें वाहनों में बैठकर ही रात गुजारनी पड़ी। सुबह होने पर ही यहां मार्ग बहाल किया गया।

शाम चार बजे लिए सात फेरे
दूल्हा और उसके साथ आए बराती शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे से सुबह नौ बजे तक रास्ते में फंसे रहे। शनिवार सुबह नौ बजे जिला मंडी के सरकाघाट के लिए चले और साढ़े बारह बजे दुल्हन के घर पहुंचे। शाम चार बजे दूल्हे ने सात फेरे लिए।
ये भी पढ़ें- Himachal Weather: लाहौल में बर्फबारी, शिमला में बारिश, दो एनएच सहित 252 सड़कें अभी भी ठप; जानें आज का अपडेट