{"_id":"687338972743461b4e062b7b","slug":"himachal-weather-snowfall-in-lahaul-rain-in-shimla-252-roads-including-two-nhs-still-blocked-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: लाहौल में बर्फबारी, शिमला में बारिश, दो एनएच सहित 252 सड़कें अभी भी ठप; जानें आज का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: लाहौल में बर्फबारी, शिमला में बारिश, दो एनएच सहित 252 सड़कें अभी भी ठप; जानें आज का अपडेट
Sun, 13 Jul 2025 12:21 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:21 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई तक कुछेक और 16 से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मनाली की चोटियों पर हुई बर्फबारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बारिश के बीच लाहौल की ऊंची चोटियों में करीब डेढ़ माह बाद शनिवार को बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजुम और बारालाचा सहित ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। शिमला में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। शहर में 13 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
हमीरपुर में महिला की मौत
15 जुलाई तक हिमाचल के कुछेक और 16 से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। हमीरपुर जिले की दिम्मी पंचायत के तहत गांव दसमल की महिला की पीपल के पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। 54 वर्ष की शरबी देवी सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थीं। हमीरपुर में एक और कांगड़ा में दो मकान गिरे हैं। प्रदेश में दो एनएच सहित 252 सड़कें, 327 बिजली ट्रांसफार्मर और 787 जल आपूर्ति योजनाएं अभी ठप हैं।
विज्ञापन
मानसून सीजन में 95 लोगों को जान गई
कुल्लू से लेकर लाहौल तक शुक्रवार रात को जमकर बारिश हुई। चंबा में शनिवार को तेज धूप खिली। ऊना में शनिवार को सुबह के समय कुछ स्थानों पर बारिश हुई। बारिश के बीच ब्यास के साथ कुल्लू जिला के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। उधर, सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से अब तक बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ में 95 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 175 लोग घायल हुए हैं और 33 अभी लापता हैं। 1,193 से अधिक कच्चे-पक्के घर, दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
785 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। जबकि नुकसान का आंकड़ा 75,195.89 लाख रुपये पहुंच गया है। इनमें से अधिकतर नुकसान आपदा प्रभावित मंडी जिले में ही हुआ है। शुक्रवार रात को मुरारी देवी में 126.0, पंडोह में 79.0, सलापड़ में 67.7, कोठी में 60.4, मंडी में 53.2, जोगिंद्रनगर में 53.0, भुंतर में 47.6, भराड़ी में 40.0 और सराहन में 35.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।