फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal junior hockey team selected for Nationals; trials held at Paddal Ground.

HP Sports: नेशनल के लिए चुनी हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, पड्डल मैदान में हुए ट्रायल

Sat, 04 Jul 2026 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

जूनियर हॉकी टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। यह चयन शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया।

विज्ञापन
Himachal junior hockey team selected for Nationals; trials held at Paddal Ground.
पड्डल मैदान में हुए जूनियर हॉकी टीम के लिए ट्रायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। यह चयन शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया। ट्रायल में पूरे प्रदेश से आए 85 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों के लिए दो हफ्तों के कैंप का आयोजन किया जाएगा और वहां से 18 सदसीय टीम का चयन होगा जो कोयंबटूर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। हिमाचल हॉकी के मुख्य चयनकर्ता अजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कि लंबे समय के बाद हॉकी टीम के चयन के लिए मंडी में ट्रायल हुए और यहां रिकाॅर्ड 85 खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का विभिन्न स्तर पर ट्रायल लेने के बाद ही उनका चयन किया गया है। वहीं ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। नालागढ़ से आए खिलाड़ी धीरज कुमार और कुनालप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें इसी ट्रायल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाकर नेशनल खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस ट्रायल के लिए आयोजकों का आभार भी जताया। बता दें, इस बार हॉकी का जूनियर नेशनल तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल की हॉकी टीम के चयन की प्रक्रिया जारी है। मंडी में हुए ट्रायल कोच आशीष सेन, कुनाल शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजकुमार, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार और खेम सिंह की देखरेख में संपन्न हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed