फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Industries investing more than ten crore rupees will get approval single window meeting today

Himachal News: दस करोड़ से ज्यादा का निवेश करने वाले उद्योगों को मिलेगी मंजूरी, आज होगी सिंगल विंडो की बैठक

Mon, 13 Oct 2025 12:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:47 PM IST
सार

सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सिंगल विंडो की बैठक होगी। इसमें 38 नए उद्योग स्थापित करने और विस्तार के मामले लाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal Industries investing more than ten crore rupees will get approval single window meeting today
38 नए उद्योग स्थापित करने और विस्तार के मामले रखे जाएंगे बैठक में - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले उद्यमियों को सोमवार को उद्योग स्थापित करने की मंजूरी मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सिंगल विंडो की बैठक होगी। इसमें 38 नए उद्योग स्थापित करने और विस्तार के मामले लाए जा रहे हैं। उद्योगपतियों ने नालागढ़, बद्दी, सिरमौर, कांगड़ा में राइफल, गाड़ियों के पुर्जे, स्पोर्ट्स शूज और फार्मा उद्योग स्थापित करने की हामी भरी है। मोरपेन लैबोरेटरी और विंग्स कंपनी ने फार्मा, जबकि डैजेट एंगल (आर) ने राइफल के पुर्जे बनाने वाला उद्योग लगाने को आवेदन किया है।

विज्ञापन


इन औद्योगिक प्रस्तावों के धरातल पर उतरने पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा। इन उद्योगों में हिमाचल के 2000 से ज्यादा युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। सिंगल विंडो की बैठक दोपहर बाद होगी। ज्यूपिटर सोलर कंपनी ने सोलर सेल, कैंपस एक्टिवेयर ने स्पोर्ट्स शूज, जायडस ने फार्मा, एम ब्रॉस ने गाड़ियों के स्पेयर पार्ट, मोरपैन ने फार्मा उद्योग, विंग्स बायोटेक ने दवाइयां, समर्थ लाइफ साइंसेज ने फार्मा उद्योग स्थापित करने को आवेदन किया है।  उद्योग विभाग ने निवेशकों को सभी आवश्यक मंजूरियां एक ही छत के नीचे तय समय में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। ऐसे में उद्योगपति हिमाचल में निवेश करने को तैयार हो रहे हैं। हाल ही में विभाग की ओर से हैदराबाद में इन्वेस्टर मीट में उद्योगपतियों से बातचीत हुई थी।

विज्ञापन

इसमें ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क में फार्मा उद्योग स्थापित करने का आग्रह किया गया था। इस प्रोजेक्ट में 150 कंपनियां निवेश की इच्छुक हैं। विभाग लगातार इन निवेशकों से भी संपर्क बनाए हुए है। वहीं उद्योग विभाग के अधिकारी जापान दौरे पर हैं। वहां के उद्योगपतियों को भी हिमाचल में निवेश करने का न्योता दिया जा रहा है। 10 अक्तूबर को उद्योग विभाग की टीम शिमला लौटेगी। उधर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सिंगल विंडो बैठक में कंपनियों के निवेश प्रस्ताव रखे जाएंगे। उद्योगपतियों ने नए उद्योग लगाने व विस्तार के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक  निवेशकों को हिमाचल में आकर्षित करने के प्रयास कर रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed