{"_id":"67ac9a384cde3edffb0cad59","slug":"himachal-iit-mandi-receives-a-donation-of-85-thousand-dollars-research-and-academic-excellence-will-increase-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: आईआईटी मंडी को मिला 85 हजार डॉलर का दान, शोध और अकादमिक उत्कृष्टता बढ़ेगी; जानें डिटेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: आईआईटी मंडी को मिला 85 हजार डॉलर का दान, शोध और अकादमिक उत्कृष्टता बढ़ेगी; जानें डिटेल में
Wed, 12 Feb 2025 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 12 Feb 2025 06:26 PM IST
सार
आईआईटी मंडी को अमेरिका में रहने वाले आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र मोहिंदर एल नय्यर से 85 हजार अमेरिकी डॉलर का दान मिला है।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी/आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र मोहिंदर एल नय्यर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में 85 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 74 लाख रुपये) से शोध व अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। आईआईटी मंडी को अमेरिका में रहने वाले आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र मोहिंदर एल नय्यर से 85 हजार अमेरिकी डॉलर का दान मिला है।
विज्ञापन
यह दान आईआईटी मंडी डोरा कार्यालय द्वारा अमेरिका स्थित किसी परोपकारी से प्राप्त अब तक का सबसे बड़ा योगदान है। यह राशि आईआईटी मंडी एंडोमेंट फंड की स्थापना के लिए उपयोग की जाएगी। जोकि शोध की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, जरूरतमंद छात्रों की सहायता करने और उच्च शिक्षा में अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
इस राशि के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए नय्यर, आईआईटी मंडी और आईआईटी रुड़की फाउंडेशन के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका उद्देश्य अकादमिक विकास को बढ़ावा देना और संस्थान के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा और संसाधन सृजन एवं पूर्व छात्र संबंध के डीन प्रो. वरुण दत्त ने कहा कि परोपकारी सहयोग आईआईटी मंडी को विश्वस्तरीय नवाचार और ज्ञान सृजन केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। संस्थान इस प्रकार के योगदानों का उपयोग अकादमिक समुदाय और समाज के व्यापक हित में प्रभावी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए करता रहेगा।
मोहिंदर एल नय्यर के नाम हैं कई उपलब्धियां
मोहिंदर एल नय्यर ने 1966 में आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह एएसएमई लाइफ फेलो हैं। मैकग्रा-हिल द्वारा प्रकाशित दो संदर्भ पुस्तकें पाइपिंग हैंडबुक और पाइपिंग डेटाबुक उनके द्वारा लिखित और संपादित हैं। पिछले 27 वर्षों से दुनिया भर के इंजीनियरों द्वारा उपयोग की जाती हैं। उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। वह भारत को अपनी जन्मभूमि और अमेरिका को अपनी कर्मभूमि मानने में गौरव और सौभाग्य महसूस करते हैं।