Himachal: एचपीयू की एमएससी डाटा साइंस, एमएससी आर्टिफिश्यिल इंटेलिजेंस की सौ अंकों की होगी प्रवेश परीक्षा
एचपीयू शिमला में एमएससी डाटा साइंस और एमएससी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस डिग्री कोर्स के लिए सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी से भरी जाने वाली 20-20 कुल 40-40 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अगले सप्ताह एमएससी डाटा साइंस और एमएससी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस डिग्री कोर्स के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके साथ ही इन दोनों कोर्स की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी से भरी जाने वाली 20-20 कुल 40-40 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। विवि की एकेडमिक काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में प्रवेश परीक्षा के सिलेबस को भी मंजूरी मिल चुकी है। इसमें आईसीटी अवेयरनेस से 60, मैथेमेटिक्स से 20, जनरल लॉजिक एबिलिटी एंड एप्टीट्यूड सेक्शन से बीस अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए सिलेबस में आईसीटी में दस प्रश्न एक-एक अंक के पूछे जाएंगे। इसमें फंडामेंटल ऑफ कंप्यूटर, ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर नेटवर्किंग एंड डाटा कम्यूनिकेशन, डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, डाटा स्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में से प्रश्न पूछे जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमएड की सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एमएड के पहले और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 जून से शुरू होंगी, जो 25 जून तक चलेंगी। परीक्षाओं का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर छात्रों की जानकारी के लिए अपलोड कर दिया गया है।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रा खिलाड़ियों की स्नातक डिग्री कोर्स की पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षाएं जून में होंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार ये परीक्षाएं 14 से लेकर 20 जून तक आयोजित की जाएंगी। महिला खिलाड़ियों को उनके कॉलेज के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। डेटशीट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।