{"_id":"678f971db85e9c5fdc07854e","slug":"himachal-governor-said-it-is-not-a-good-thing-to-raise-questions-on-the-counting-of-people-in-maha-kumbh-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Governor: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- महाकुंभ में लोगों की गणना पर सवाल उठाना अच्छी बात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Governor: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- महाकुंभ में लोगों की गणना पर सवाल उठाना अच्छी बात नहीं
Tue, 21 Jan 2025 06:16 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 21 Jan 2025 06:16 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महाकुंभ में लोगों की गणना पर सवाल उठाना अच्छी बात नहीं है। इस देश में कुछ लोग हमारे सैनिकों के शौर्य पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। ऐसे लोगों में प्रमाण मांगने की जो आदत हो गई है, जो अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने धर्मशाला में कहा कि महाकुंभ में लोगों की गणना पर सवाल उठाना अच्छी बात नहीं है। महाकुंभ में भव्य आयोजन हो रहा है और करोड़ों की संख्या में देश-विदेश के लोग वहां पहुंच रहे हैं। प्रयागराज में भारत के आधुनिक तकनीक वाले कैमरों से आंखों की पुतलियों के आधार पर लोगों की गणना की जा रही है। मगर कुछ लोग भारत की तकनीक को झूठा बता रहे हैं और चीन की तकनीक की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस देश में कुछ लोग हमारे सैनिकों के शौर्य पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। ऐसे लोगों में प्रमाण मांगने की जो आदत हो गई है, जो अच्छी नहीं है। जो लोग महाकुंभ के आंकड़ों पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें वहां जाना चाहिए और खुद देखना चाहिए कि गणना सही हो रही है या गलत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं जाकर पूजा के साथ महाकुंभ की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ वहां जाकर व्यवस्था कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कुंभ के बाद इसकी और अच्छी चर्चा होगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर कार्य राजभवन नियमों के आधार पर करता है, मैं उन नियमों से बंधा हूं। उसी नियम के अनुसार कहूंगा कि सरकार और उनके बीच में तालमेल अच्छा है।
विज्ञापन
धर्मशाला परिसर के लटके पैसों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे बात
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर के लटके पैसों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात करेंगे और कार्य शुरू करवाने का आग्रह करेंगे। यह बात मंगलवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के 15वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति देश में परिवर्तन लाएगी। इस व्यापक नीति को एक साथ लागू नहीं किया जा सकता है। इसे क्रमबद्ध तरीके से लागू करने की आवश्यकता है। भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय इस पर नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है, यह विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालय को शोधपूर्ण, गुणवत्ता युक्त शिक्षा केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने के साथ ही वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने को तैयार करने पर जोर दिया। सीयू के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने विगत वर्षों में विश्वविद्यालय की ओर से हासिल की गईं गतिविधियों का ब्योरा सभी के समक्ष रखा।
अगले सत्र से देहरा कैंपस होगा शुरू: प्रो. बंसल
सीयू के वीसी ने कहा कि हम आगामी अकादमिक सत्र देहरा स्थित अपने कैंपस में शुरू करने जा रहे हैं। कैंपस लगभग तैयार हो चुका है। हम लगातार शोध के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। हमें नैक की ग्रेडिंग में ए प्लस मिला है, जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। हम इंडियाना यूनिवर्सिटी के साथ ज्वाइंट डिग्री प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने लगभग 25 पेटेंट प्राप्त किए हैं। सात से आठ करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।