फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Forex trading main accused Rajender Singh fled the country to UAE

Himachal News: देश छोड़कर यूएई भाग गया फॉरेक्स ट्रेडिंग का मुख्य आरोपी राजेंदर सिंह, पुलिस की जांच में खुलासा

Wed, 30 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी राजेंदर कुमार सूद भारत देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात में रह रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Forex trading main accused Rajender Singh fled the country to UAE
ओएफएक्स फॉरेक्स ट्रेडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स ट्रेडिंग) के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी देश छोड़कर फरार हो चुका है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मामले का मुख्य आरोपी राजेंदर कुमार सूद भारत देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात में रह रहा है। वही, मामले में संलिप्त उसकी पत्नी नीतू देवी 19 महीने से न्यायिक हिरासत पर केंद्रीय कारागार कंडा जेल में बंद है। इन पर क्यूएफएक्स कंपनी के माध्यम से ओएफएक्स फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हजारों लोगों से दो साल में 210 करोड़ रुपये निवेश करवाने के आरोप लगे हैं। यह दोनों मंडी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला अपने पति के साथ क्यूएफएक्स प्रगति का साथी फाउंडेशन, क्यू 24 लाइव प्राइवेट लिमिटेड, क्यू वेजिटल प्राइवेट लिमिटेड, सूद प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड और सूद एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में सह-निदेशक भी है। आरोपी महिला निवेशकों को उच्च रिटर्न का आश्वासन देकर धन निवेश करने के लिए लुभाकर अनियमित जमा योजना को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल रही। आरोपी महिला के आईडीएफसी बैंक के निजी खाते में 7 दिसंबर 2021 से 30 नवंबर 2023 तक 92 लाख रुपये जमा किए गए। आरोप लगे हैं कि महिला ने अपने पति के साथ मिलकर भारी चल-अचल संपत्ति भी अर्जित की है। इस मामले में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है और आरोप-पत्र विचार के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन

19 महीने में जेल में रह रही आरोपी की पत्नी
जिला एवं सत्र न्यायालय चक्कर में विशेष न्यायाधीश की अदालत ने इस मामले में आरोपी नीतू देवी की जमानत याचिका छठीं बार भी खारिज की है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपी महिला मुख्य आरोपी राजिंदर कुमार सूद की पत्नी है, जो क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड कंपनी की मालिक/निदेशक है। इस पर लोगों को क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड में निवेश करने के लिए प्रलोभन देने के आरोप लगे है। इसी आधार पर राजेश सैनी की शिकायत पर 19 अक्तूबर 2023 को पुलिस थाना बल्ह थाना पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के अलावा अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम, 2019 की धारा 21 और 23 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed