फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal five rupees lottery when the call was disconnected two lakh rupees were withdrawn from the account

Himachal Pradesh: सावधान! लॉटरी का लालच देकर पांच रुपये मांगे, कॉल कटी तो खाते से निकल गए दो लाख रुपये

Fri, 11 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक कारोबारी से दो लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। सारा खेल लॉटरी के नाम पर हुआ और सिर्फ पांच रुपये भेजने के लिए कहा गया। बस फिर क्या था यही जालसाजों की चाल थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal five rupees lottery when the call was disconnected two lakh rupees were withdrawn from the account
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लॉटरी के नाम पर कारोबारी के साथ दो लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों को इस तरह के झांसे में न आने की सलाह दी है।

विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल को दी शिकायत में कारोबारी ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले ही अज्ञात नंबर से कॉल आया था। इस कॉल में उसे लॉटरी निकलने का झांसा दिया। शातिरों ने उसे करीब आधे घंटे तक बातों में उलझाए रखा और इस दौरान लॉटरी की रकम हासिल करने के लिए पंजीकरण के नाम पर महज पांच रुपये मांगे। इसके लिए उनके व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा। इसे स्कैन कर लॉटरी के लालच में आकर कारोबारी ने पांच रुपये भेज दिए। उन्होंने कॉल काटी तो बैंक से दो लाख रुपये की रकम निकल चुकी थी। यह देखकर कारोबारी के होश फाख्ता हो गए।

विज्ञापन

साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायतकर्ता ने आप बीती सुनवाई तो जांच करने पर पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शिकायत करने में कारोबारी ने देरी की, जिस वजह से यह रकम साइबर ठगों ने एक खाते से दूसरे में ट्रांसफर करके निकाल ली थी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ठगी का शिकार होने पर फौरन मामले की सूचना 1930 पर दें , जितना जल्दी लोग शिकायत करेंगे उनके पैसे मिलने की उम्मीद उतना ही अधिक रहती है।

विज्ञापन

एक दिन में 53 शिकायतें, 22 लाख की ठगी
साइबर क्राइम सेल के पास 9 जुलाई को प्रदेशभर से साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 391 कॉल आई हैं। इसमें वित्तीय धोखाधड़ी की 53 शिकायतें हैं। इसमें करीब 22,02,983 लाख रुपये की हुई ठगी की बात सामने आई है। साइबर क्राइम सेल के मुताबिक इसमें 8,02,841 रुपये होल्ड करवाए हैं। यह राशि कुल ठगी की 37 फीसदी है जबकि शेष रकम को होल्ड करवाने के लिए पांच लेयर के खातों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह जल्द अपनी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें।

विज्ञापन

इन सावधानियों का करें पालन
  1. अनजाने वीडियो कॉल को नजरअंदाज करें।
  2. अनजाने नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें।
  3. ओटीपी को किसी से भी साझा न करें।
  4. असुरक्षित वाईफाई नेटवर्क का प्रयोग न करें।
  5. संदिग्ध वेबसाइटों से न जुड़ें।
  6. लॉगइन क्रेडेंशियल किसी से साझा न करें।
  7. फायरवॉल या एंटीवायरस को अक्षम न करें।
  8. पुराने ब्राउजर का प्रयोग न करें।

लोग जितना जल्द साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करेंगे, उनके पैसे उतना ही वापस आने की उम्मीद रहती है। लोगों से आग्रह है कि अन्य औपचारिकताओं में उलझने की जगह जल्द से जल्द शिकायत करें। -दिनेश शर्मा, एएसपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed