फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Five lecturers including a college principal will receive state level teacher award list released

Himachal News: एक कॉलेज प्रिंसिपल सहित पांच प्रवक्ताओं को मिलेंगे राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार, सूची जारी

Wed, 03 Sep 2025 09:35 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Sep 2025 09:35 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार देर शाम को उन शिक्षकों के नाम की सूची जारी की जिन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Five lecturers including a college principal will receive state level teacher award list released
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एक कॉलेज प्रिंसिपल और पांच प्रवक्ताओं को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार देर शाम को चयनित शिक्षकों के नाम की सूची जारी की। प्रदेश में पहली बार कॉलेज स्तर पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देने का सरकार ने फैसला लिया है। हमीरपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद कुमार पटियाल को प्रिंसिपलों की श्रेणी में चुना गया है।

विज्ञापन




इनके अलावा प्रोफेसर की श्रेणी में बिलासपुर कॉलेज के डॉ अरुण कुमार (फिजिक्स), नाहन कॉलेज के डॉ. जगदीश चंद (भूगोल), एक्सीलेंस कॉलेज संजौली से डॉ. कीर्ति सिंघा (फिज़िक्स), धर्मशाला कॉलेज से डॉ. नरेश कुमार शर्मा (अंग्रेज़ी) और ठियोग कॉलेज से डॉ. विकास नाथन (केमिस्ट्री) का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। 5 सितंबर को शिमला के होटल पीटरहॉफ में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार सामान्य पुरस्कार की श्रेणी के तहत शिक्षकों को नियमित क्षेत्रों में उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें अजय सिंह गढ़जमुला (कांगड़ा), अनीता चौधरी सेराथाना (कांगड़ा), देवेंद्र सिंह चौहान पीएमश्री स्कूल रोहडू, सीमा देवी संधू (शिमला), उमेश कुमार मोरला (मंडी), गुरुदास राम झुंगी (मंडी) शामिल हैं। सामान्य पुरस्कार (जनजातीय/दुर्गम क्षेत्र) की श्रेणी में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गिरधारी लाल टिंडी (लाहौल-स्पीति), योग राज निगुलसारी (किन्नौर), जीवन बाला पीएमश्री स्कूल मैहला (चंबा) और विवेक भारद्वाज मनाल दोची (सिरमौर) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष पुरस्कार की श्रेणी में पुरस्कार
विशेष पुरस्कार की श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में डॉ मंजुला शर्मा शिमला, दीपिका जंडईक शमरोर (सोलन), कुलदीप नेगी प्राचार्य डाइट (किन्नौर), कैलाश शर्मा समलोटी (कांगड़ा), शिशुपाल सराहां (सिरमौर) और माया राम सराहां (सिरमौर) शामिल हैं। इसके अलावा गीतिका नेगी शिमला, सुरेंदर शर्मा कुलाल (चंबा), मीना देवी बज्याड़ (हलोग) शिमला, बराज कुमार डुमैहर (सोलन), परमजीत सिंह भटेड़ (बिलासपुर), जीवन सिंह हिमगिरी (चंबा) और सृष्टि शर्मा प्रेमनगर (सिरमौर) को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

कॉलेज स्तर पर ये शिक्षक किए जाएंगे सम्मानित
हिमाचल से एक कॉलेज प्रिंसिपल और पांच प्रवक्ताओं को भी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सरकार ने पहली बार कॉलेज स्तर पर पुरस्कार देने का फैसला लिया है। हमीरपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद कुमार पटियाल को प्रिंसिपलों की श्रेणी में चुना गया है। प्रोफेसर की श्रेणी में बिलासपुर कॉलेज के डॉ अरुण कुमार, नाहन कॉलेज के डॉ. जगदीश चंद, संजौली कॉलेज से डॉ. कीर्ति सिंघा, धर्मशाला कॉलेज से डॉ. नरेश कुमार शर्मा, और ठियोग कॉलेज से डॉ. विकास नाथन का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है।
 

पांच सितंबर को पीटरहॉफ में होगा राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह
राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह पांच सितंबर को होटल पीटरहॉफ शिमला में मनाया जाएगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। शिक्षकों की सूची वीरवार सुबह जारी होगी। कॉलेज शिक्षकों को पहली बार पुरस्कार दिया जा रहा है। बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजभवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए न्योता दिया।

शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल को समारोह की तैयारियों से भी अवगत करवाया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अधोसंरचना और स्कूलों में डिजिटल शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। राज्यपाल ने शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की आधारशिला है। हिमाचल सदैव अपनी समृद्ध शिक्षण परंपराओं के लिए जाना जाता रहा है और आज के समय में विद्यार्थियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शिक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ करना आवश्यक है। बैठक में शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed