फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Elderly father body recovered from locked house and son body recovered from lake Sakroh village

Himachal News: बुजुर्ग पिता का ताला लगे घर से और बेटे का शव झील से बरामद, हमीरपुर जिले के सकरोह गांव की घटना

Tue, 22 Jul 2025 09:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी/बिझड़ी (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी/बिझड़ी (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Jul 2025 09:40 PM IST
सार

जिला हमीरपुर के सकरोह में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव घर के अंदर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है। वहीं, इसी बुजुर्ग के बेटे छोटे बेटे का शव लठियाणी में बंगाणा पुलिस ने बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में किसी तरह के संघर्ष और चोट के निशान शव पर नहीं मिले हैं। बेटे की डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बड़ा बेटा पांच दिन से लापता है।

विज्ञापन
Himachal Elderly father body recovered from locked house and son body recovered from lake Sakroh village
सकरोह गांव में घर में बुजुर्ग का शव होने के मामले में जांच को पहुंची फोरेंसिक और पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना बड़सर के तहत पंचायत सकरोह में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव घर के अंदर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है। वहीं, बुजुर्ग के 45 वर्षीय बेटे अशोक उर्फ बबली का शव लठियाणी में गोबिंदसागर झील से बरामद हुआ है। बुजुर्ग की पहचान 80 वर्षीय मौजी राम निवासी गांव सकरोह, तहसील ढटवाल के रूप में हुई है। वह अधरंग का मरीज था। उसका बेटा अशोक ही बुजुर्ग पिता की देखभाल करता था, लेकिन पांच दिन से वह घर से लापता है। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे में बड़सर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों को घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मौजी राम कई वर्षों से अपने छोटे बेटे के साथ रह रहा था। घर गांव से दूर एक कोने में स्थित है, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। बीते कुछ दिनों से घर के बाहर ताले लगे थे, जिससे किसी को भीतर की स्थिति का अंदाजा नहीं था। रविवार को गांव के एक व्यक्ति को बदबू आई तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ताले तोड़कर घर का दरवाजा खोला। अंदर बुजुर्ग का शव फर्श पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था, लेकिन एक अन्य दरवाजे पर अंदर से कुंडी लगी थी, जो बरामदे में खुलता है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया है। बुजुर्ग के बड़े बेटे की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा छोटे बेटे का शव लठियाणी में बंगाणा पुलिस ने बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में किसी तरह के संघर्ष और चोट के निशान शव पर नहीं मिले हैं। बेटे की डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में किसी तरह का संघर्ष और मारपीट प्रतीत नहीं हुई है। दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और एक दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। बुजुर्ग के बेटे का शव लठियाणी से बरामद हुआ है। - भगत सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed