{"_id":"6835ceb807fc2739150a87ae","slug":"himachal-education-board-filed-a-case-against-abvp-workers-for-obstructing-government-work-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर शिक्षा बोर्ड ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज करवाया केस, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर शिक्षा बोर्ड ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज करवाया केस, जानें
Tue, 27 May 2025 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 27 May 2025 08:10 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव ने पुलिस थाना धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कामकाज में बाधा पहुंचाने पर पुलिस थाना धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव की ओर से यह मामला दर्ज करवाया है। इसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिक्षा बोर्ड की ओर से शिकायत सौंपी गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में आगामी जांच को आरंभ कर दिया है। पुलिस में एबीवीपी के 10 से 15 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 26 मई को शिक्षा बोर्ड कार्यालय का घेराव किया था। आरोप है कि इस दौरान एबीवीपी सदस्यों ने गेट पर कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की थी और जबरन बोर्ड कार्यालय में घुसे थे और उन्होंने नारेबाजी भी की थी।
विज्ञापन
शांतिपूर्ण था प्रदर्शन, झूठी एफआईआर दर्ज करवाई : अभिनव
पुलिस में मामला दर्ज होने के मामले पर एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अभिनव चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था, लेकिन बोर्ड सचिव के निर्देश पर गेट बंद कर दिए गए थे। इसके चलते कार्यकर्ताओं को चोटें आई। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उन पर झूठी एफआईआर दर्ज कर दबाव बनाया जा रहा है कि आंदोलन को दबाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि 48 घंटों में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो परिषद की ओर से प्रदेश भर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव की ओर से सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत सौंपी गई है। इसमें 10-15 एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस प्रदर्शन के वीडियो फुटेज को खंगाल रही है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी- नारायण सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, धर्मशाला