फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cross Voting Case Helicopter company official questioned in Shimla record of air services summoned

Himachal Cross Voting Case: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ, हवाई सेवाओं का रिकॉर्ड तलब

Tue, 08 Oct 2024 10:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Oct 2024 10:24 PM IST
सार

शिमला पुलिस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में गुरुग्राम स्थित एक हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी को पूछताछ के लिए शिमला तलब किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अधिकारी ने हवाई सेवाओं से संबंधित कुछ रिकॉर्ड पेश कर दिया है, जबकि अन्य रिकॉर्ड उन्हें जल्द जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Cross Voting Case Helicopter company official questioned in Shimla record of air services summoned
हिमाचल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में पुलिस ने गुरुग्राम स्थित एक हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी को पूछताछ के लिए शिमला तलब किया। अधिकारी से विधायकों की हवाई सेवाओं का ब्योरा जुटाया गया है। इसके साथ ही हवाई सेवाओं पर आए खर्च की जानकारी भी ली गई है। पुलिस ने अधिकारी से पूछा कि किसके कहने पर उन्होंने हेलिकाप्टर बुक किया और इस पर आने वाले लाखों के खर्च की पेमेंट किसने की है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक अधिकारी ने हवाई सेवाओं से संबंधित कुछ रिकॉर्ड पेश कर दिया है, जबकि अन्य रिकाॅर्ड उन्हें जल्द जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। रिकॉर्ड मिलने पर पुलिस विधायकों की हवाई सेवाओं पर आए खर्च की पूरी जानकारी जुटा सकेगी। साथ ही इस पर आए लाखों के खर्च की अदायगी किसने की है, इसका खुलासा भी जल्द हो जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

यह है मामला
हिमाचल प्रदेश में इस साल फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायक चंडीगढ़ समेत उत्तराखंड के विभिन्न होटलों में रुके थे। इस दौरान उन्हें हवाई सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गई थीं। तीन हवाई कंपनियों ने विधायकों को सेवाएं प्रदान की थीं, लेकिन यह कंपनियां इसका रिकाॅर्ड देने को तैयार नहीं थी। इस वजह से पुलिस के लिए मामले की जांच को आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ रही थीं। रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस पता लगा सकेगी कि हवाई सेवा पर आखिरकार कितना खर्च हुआ था और इसका भुगतान किस स्रोत से किया गया था।

गुरुग्राम गई पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कर लिया था डिटेन
गौर हो कि शिमला पुलिस की टीम ने मामले की जांच के लिए 30 जुलाई को गुरुग्राम की हेलिकाप्टर कंपनी के कार्यालय दबिश दी थी, लेकिन यहां पहुंचने पर उसे हरियाणा पुलिस ने ही डिटेन कर लिया था। इससे पहले कि शिमला पुलिस वहां से रिकॉर्ड हासिल करती, वहां की स्थानीय पुलिस उन्हें थाने लेकर चली गई। 8 घंटे तक थाने में बैठाने के बाद किसी तरह से स्थानीय पुलिस ने शिमल पुलिस की टीम को छोड़ा। इसके बाद टीम बिना मामले की जांच किए ही लौट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed