Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रयागराज दौरा पहले से था तय, सोच समझ कर टिप्पणी करें विरोधी
प्रयागराज जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विरोधियों की ओर से की जा रही टिप्पणी पर कहा कि उनका प्रयागराज जाना पहले से तय था। जो लोग उन पर टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को धर्मपुर के पट्टा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर शीश नवाया। इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रयागराज जाने पर विरोधियों की ओर से की जा रही टिप्पणी पर कहा कि उनका प्रयागराज जाना पहले से तय था। जो लोग उन पर टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए। कहा कि सोमवार हिमाचल की पुत्री पार्वती की हल्दी रस्म थी, इसलिए वह प्रयागराज में स्नान के लिए गए और वहां पर उन्होंने अद्भुत नजारा देखा। पार्वती एक देवी हैं।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 4 बजे शिमला जाते समय यहां पर रुके और मंदिर में पूजा-अर्चना की। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रसाद भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री बोले कि जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी इस मंदिर में शीश नवाते थे। वहीं आज शिवरात्रि पर्व के मौके पर उन्हेें फिर से यहां आने का मौका मिला, जो उनका सौभाग्य है। गौर रहे कि मुख्यमंत्री ने बीते कल प्रयागराज संगम में स्नान किया था, जिसके बाद वह आज शिमला लौटे।