{"_id":"6839b2c83565f4503f0c1471","slug":"himachal-chief-secretary-said-sjpn-should-ensure-piped-drinking-water-in-shimla-as-per-is-10500-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मुख्य सचिव बोले- शिमला में आईएस 10500 के अनुसार पाइप से पेयजल सुनिश्चित करे एसजेपीएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मुख्य सचिव बोले- शिमला में आईएस 10500 के अनुसार पाइप से पेयजल सुनिश्चित करे एसजेपीएन
Fri, 30 May 2025 08:12 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 30 May 2025 08:12 PM IST
सार
शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) परवाणू शाखा कार्यालय की ओर से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सहयोग से राज्य स्तरीय मानकीकरण समिति (एसएलसी) की बैठक का आयोजन सचिवालय में किया गया। जिसमें एसजेपीएन को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आईएस 10500 के अनुसार पाइप से पेयजल प्रबंधन प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएन) को आईएस 10500 के अनुसार पाइप से पेयजल प्रबंधन प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं। आईएस 10500 पीने योग्य पानी की गुणवत्ता को निर्दिष्ट करता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) परवाणू शाखा कार्यालय की ओर से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सहयोग से राज्य स्तरीय मानकीकरण समिति (एसएलसी) की बैठक का आयोजन सचिवालय में किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने की। मुख्य सचिव ने क्षमता निर्माण के तहत सभी विभागों को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारियों को नामित करने के भी निर्देश दिए। विभागों को गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। विभागों को निर्देश दिए गए कि भारतीय मानकों के अनुरूप उत्पादों की खरीद की जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने राज्य सरकार के विभागीय वेबसाइटों के माध्यम से केयर ऐप के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के सचिव, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि, उद्योग संघों एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इससे पहले उपमहानिदेशक (उत्तर) स्नेह लता और प्रमुख भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू शाखा सुभाष चंद्र नाइक ने सार्वजनिक सेवा में मानकीकरण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने सार्वजनिक-संपर्क वाले विभागों में एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यान्वयन की शुरुआत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से करने तथा सेवा गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को स्वास्थ्य सेवाओं में अपनाने का निर्देश दिए।
इससे पहले उपमहानिदेशक (उत्तर) स्नेह लता और प्रमुख भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू शाखा सुभाष चंद्र नाइक ने सार्वजनिक सेवा में मानकीकरण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने सार्वजनिक-संपर्क वाले विभागों में एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यान्वयन की शुरुआत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से करने तथा सेवा गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को स्वास्थ्य सेवाओं में अपनाने का निर्देश दिए।