फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CBI raids EPFO office Baddi arrests three including regional commissioner accused of taking bribe

Himachal: ईपीएफओ ऑफिस बद्दी में CBI का छापा, क्षेत्रीय आयुक्त समेत तीन को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप

Thu, 28 Nov 2024 09:54 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूराे/संवाद, शिमला/बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूराे/संवाद, शिमला/बद्दी (सोलन) Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 09:54 AM IST
सार

सीबीआई ने ईपीएफओ, बद्दी (एचपी) के क्षेत्रीय आयुक्त और प्रवर्तन अधिकारी तथा एक निजी सलाहकार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Himachal CBI raids EPFO office Baddi arrests three including regional commissioner accused of taking bribe
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) बद्दी कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त हिसार के रवि आनंद, प्रवर्तन अधिकारी बिलासपुर निवासी मदन लाल भट्टी और प्राइवेट कंसल्टेंट संजय कुमार निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है। पांच लाख कैश और 5 लाख रुपये चेक के माध्यम से मांगे थे। आरोप है कि प्रवर्तन अधिकारी ने शिकायतकर्ता की फर्म के पीएफ के पांच साल पुराने मामले को निपटाने के लिए कंसल्टेंट के माध्यम से अपने और ईपीएफओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए 10 लाख की रिश्वत मांगी थी। मांग पूरी न करने पर आरोपी ने 45-50 लाख की वसूली की बात की गई थी। रिश्वत की मांग करने पर शिकायतकर्ता ने 23 नवंबर को एसपी सीबीआई (एसीबी) शिमला को शिकायत दी। शिकायत पर सीबीआई ने जांच की तो यह आरोप सही पाए गए और 24 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन



सीबीआई ने मंगलवार को सुनियोजित तरीके से शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपये के साथ कंसल्टेंट के पास भेजा। जैसे ही उसने राशि स्वीकार की, सीबीआई टीम ने उसे दबोच लिया। सीबीआई के मुताबिक आरोपी ने रिश्वत के पैसे ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी और क्षेत्रीय आयुक्त की ओर से लिए थे। कंसल्टेंट को पकड़ने के बाद सीबीआई ने देर रात दोनों अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह चार बजे तीनों आरोपियों को शिमला लाया गया। दोपहर को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


 

क्षेत्रीय आयुक्त के चंडीगढ़ स्थित आवास परिसर से 23.5 लाख बरामद
सीबीआई टीम ने इस मामले में मंगलवार को सोलन, शिमला, बद्दी में आरोपियों के आवासों और आधिकारिक परिसरों में भी दबिश दी थी। इस दौरान सीबीआई ने क्षेत्रीय आयुक्त रवि आनंद के चंडीगढ़ स्थित आवास परिसर से 23.5 लाख रुपये के साथ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सीबीआई राजेश चहल की अगुवाई में 9 सदस्यीय टीम ने आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed