फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Budget 2025 Now 7.5% royalty on taking fish from reservoirs 120 new trout units to be set up

Himachal Budget 2025: जलाशयों से मछली लेने पर अब 7.5 % रॉयल्टी, 120 नई ट्राउट इकाइयां लगेंगी

Tue, 18 Mar 2025 12:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Mar 2025 12:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में रॉयल्टी घटाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे 20 हजार से अधिक मछुआरों को 75 लाख रुपये का लाभ होगा।

विज्ञापन
Himachal Budget 2025 Now 7.5% royalty on taking fish from reservoirs 120 new trout units to be set up
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मछुआरों को अब जलाशयों से मछली लेने पर 15 के स्थान पर 7.5 फीसदी रॉयलटी ही देनी होगी। मुख्यमंत्री ने बजट में रॉयल्टी घटाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे 20 हजार से अधिक मछुआरों को 75 लाख रुपये का लाभ होगा।

विज्ञापन


ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना के तहत निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत अनुदान के साथ 20 हेक्टेयर में नए मछली के तालाबों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, 120 नई ट्राउट मछली इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। कुल्लू जिले के पतलीकूहल में एक ट्राउट फिश ब्रूड बैंक स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य के मछुआरों को फिश ट्रांसपोर्टेशन के लिए तिपहिया वाहन और मोटर साइकिल वितरित किए जाएंगे। वहीं, मछुआरों की पुरानी नाव बदलकर नई नाव खरीदने के लिए पात्रता के अनुरूप 40 से 60 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, 10 बायोफ्लॉक यूनिट, तीन ट्राउट हैचरी, चार फिश फीड मिल्स, दो आइस प्लांट्स, पांच बायोफ्लाॅक फिश पाउंड और दो सजावटी मछली पालन इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed