फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP will take out Tiranga Yatra will tell people about the achievements of Operation Sindoor

Himachal Pradesh: भाजपा पूरे प्रदेश में निकालेगी तिरंगा यात्रा, लोगों को बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

Tue, 13 May 2025 05:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 May 2025 05:13 PM IST
सार

BJP Tiranga Yatra Himachal: ऑपरेशन सिंदूर की विजयगाथा को हिमाचल भाजपा मंडल स्तर तक बताएगी। बुधवार को राजधानी शिमला से प्रदेश में तिरंगा यात्रा शुरू होगी। 

विज्ञापन
Himachal BJP will take out Tiranga Yatra will tell people about the achievements of Operation Sindoor
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने प्रदेश में होने जा रही तिरंगा यात्रा का शेड्यूल जारी किया। यह यात्रा पूरे प्रदेश में होने जा रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा एक सामाजिक कार्यक्रम रहेगा। जिसमें समाज के सभी वर्ग बढ़-चढ़कर भाग लेने जा रहे हैं और इस यात्रा के माध्यम से भारत की सेवा, जिसने वीरता के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध लड़ा और पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया उस सेवा को सेल्यूट किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम सिटीजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी संस्थान द्वारा चलाए जाएंगे।

विज्ञापन

बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा 14 मई से 23 मई तक पूरे प्रदेश में चलेगी। 4 कार्यक्रम बड़े होंगे जो कि जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, इसके अंतर्गत 35 मंडल कार्य करेंगे और 33 मंडल अगल से तिरंगा यात्रा निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के 4 बड़े कार्यक्रम
तिरंगा यात्रा के 4 बड़े कार्यक्रम 14 मई को सीटीओ पर शिमला प्रशासनिक जिला, 15 मई धर्मशाला में प्रशासनिक जिला कांगड़ा, 16 मई को प्रशासनिक जिला मंडी और 17 को प्रशासनिक जिला हमीरपुर।
विज्ञापन

33 मंडलों की तिरंगा यात्रा का शेड्यूल 
बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि 18 मई को अर्की, पांवटा साहिब, ऊना, डलहौजी और मनाली। 19 मई को सोलन, कुल्लू, कुटलेहड़, जसवां परागपुर, पच्छाद और चंबा। 20 मई को दून, नाहन, देहरा, बिलासपुर और बंजर। 21 मई को नालागढ़, हरोली, घुमारवीं, ज्वालामुखी, चुरहा और किन्नौर। 22 मई को कसौली, चिंतपूर्णी, नैनादेवी, आनी, भटियात और 23 मई को शिलाई, रेणुका जी, गगरेट, झंडूता, भरमौर और लाहौल स्पीति। इन मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा में भाजपा करेगी सहयोग, सिटीजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी करेगी आयोजन
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाजपा सहयोग करेगी और यह कार्यक्रम सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी संस्थान द्वारा आयोजित किए जाएंगे, इस कार्यक्रम में  विशेष कर सभी सामाजिक संस्थान बढ़-चढ़कर भाग लेंगे जैसे कि व्यापार मंडल, एनजीओ, स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन, वेलफेयर सोसाइटी, महिला मंडल, युवक मंडल, विभिन्न प्रकार की सभाएं एवं धार्मिक संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed