फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP sets up jumbo team in Himachal Pradesh assigns responsibilities to 24576 workers

Himachal BJP: भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में खड़ी की जंबो टीम, 24,576 कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

Thu, 23 Oct 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 Oct 2025 05:00 AM IST
सार

Himachal BJP: हिमाचल प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्तियों में पार्टी ने बाजी मार ली है। उधर, बीते करीब एक वर्ष से हिमाचल कांग्रेस सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के सहारे ही चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal BJP sets up jumbo team in Himachal Pradesh assigns responsibilities to 24576 workers
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में पहली बार 24,576 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप कर जंबो टीम खड़ी की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बीते चार माह में 16,582 कार्यकर्ताओं को राज्य से लेकर मंडल स्तर पर पदाधिकारी बनाया है। इनके अलावा प्रदेश के कुल 8007 बूथों में से 7994 में अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए हैं। संगठनात्मक नियुक्तियों में पार्टी ने बाजी मार ली है। उधर, बीते करीब एक वर्ष से हिमाचल कांग्रेस सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के सहारे ही चल रही है। कांग्रेस की राज्य से लेकर ब्लॉक तक की कार्यकारिणी का अभी तक गठन नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। यहां प्रत्येक व्यक्ति को दायित्व सोच समझकर और आपस में बातचीत कर सौंपा जाता है। काम करने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाती है और आने वाले समय में कार्यकर्ता निर्माण को लेकर पार्टी कार्य करती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा ने 200 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा है। 7 में से 6 मोर्चों का गठन करते हुए 253 कार्यकर्ताओं को राज्य पदाधिकारी बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन होना अभी शेष है। भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं, उसमें 1222 नियुक्तियां हो चुकी है और 6 मोर्चों में 3060 नियुक्तियां की गई है।

विज्ञापन

भाजपा ने मंडलों का विस्तार भी किया है। पहले हिमाचल प्रदेश में 74 मंडल थे अब 171 हो गए हैं। मंडल कार्य समितियो में 10,821 नियुक्तियां हुई हैं। मंडल स्तर पर मोर्चों के सभी अध्यक्षों का चयन भी कर दिया गया है। इनकी संख्या 1026 है। संजीव कटवाल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का चयन एक जुलाई 2025 को हुआ। 4 महीने में इतने कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपना भाजपा की शक्ति का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी तक अपने प्रदेश अध्यक्ष का चयन नहीं कर पाई है। अनेकों बार कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में बैठ चुके हैं पर अभी तक समन्वय नहीं बन पाया। नगर इकाइयों के चुनाव समीप आ रहे हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार उसको टालने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed