Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Budget Session When Jairam cornered Sanjay Awasthi Deputy CM retaliated

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: जयराम ने संजय अवस्थी को घेरा तो उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया पलटवार

Thu, 20 Mar 2025 06:23 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 06:23 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सदस्य जो बोल रहे हैं, वह तथ्य पर नहीं बोल रहे हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुल्लू, मनाली, सराज आदि में एडीबी के सहयोग से जो संपत्तियां आपने बनाईं, वह निजी सेक्टर को दे दीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Assembly Budget Session When Jairam cornered Sanjay Awasthi Deputy CM retaliated
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए वीरवार को कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने जयराम सरकार के समय में एडीबी के सहयोग से बनीं परियोजनाओं को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सदस्य जो बोल रहे हैं, वह तथ्य पर नहीं बोल रहे हैं। एडीबी से अभी तो इसमें बजट आना है। उन्हें तथ्य पर बोलना चाहिए। जयराम ने तंज किया कि वर्तमान में अवस्थी मुख्यमंत्री के बहुत दिल के करीब हैं। मेरे पड़ोसी भी हैं। हम सौहार्द से रहते हैं। आप मुख्यमंत्री को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुल्लू, मनाली, सराज आदि में एडीबी के सहयोग से जो संपत्तियां आपने बनाईं, वह निजी सेक्टर को दे दीं। इतना पैसा लगाकर अगर निजी क्षेत्र को देना है तो इस बारे में सोचना पड़ेगा। अवस्थी ने कहा कि ऐसा कौन सा मानसिक दबाव है कि नेता प्रतिपक्ष को हर बात पर बोलना ही होता है। चच्योट में भी आधारभूत ढांचा बनाया गया और उसे भी निजी हाथों में दे दिया गया है। अगर ये सच्चे हितैषी हैं तो इन्हें बजट की सराहना करनी चाहिए।
विज्ञापन


अवस्थी ने कहा कि आज जिस दौर से गुजर रहे हैं, वह परिवर्तन का दौर है। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान पर भी केंद्र सरकार ने कटौती की है। आज अपने प्रदेश को आगे ले जाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी बढ़ेगी तो प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि चिट्टा तस्करों के खिलाफ भी सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। 2032 तक प्रदेश भारत का सबसे अमीर राज्य होगा। बजट में इसकी आधारशिला रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed