{"_id":"689cac51ba7903d4a901e9eb","slug":"himachal-arun-kumar-of-chatara-village-sacrificed-his-life-in-arunachal-died-of-sudden-heart-attack-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: चताड़ा गांव के अरुण कुमार अरुणाचल प्रदेश में बलिदान, व्यायाम करते समय अचानक हृदयघात से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: चताड़ा गांव के अरुण कुमार अरुणाचल प्रदेश में बलिदान, व्यायाम करते समय अचानक हृदयघात से मौत
Wed, 13 Aug 2025 08:46 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:46 PM IST
सार
जिला ऊना के 7वीं जैक राइफल में सेवारत अरुण कुमार मंगलवार सुबह व्यायाम करते समय बलिदान हो गया। बता दें कि उन्हें अचानक हृदयघात हो गया और उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हलवदार अरुण कुमार/सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के डिब्रूगढ़ में तैनात चताड़ा गांव के हलवदार अरुण कुमार (39) ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। 7वीं जैक राइफल में सेवारत अरुण कुमार मंगलवार सुबह व्यायाम कर रहे थे, जब अचानक हृदयघात हो गया। साथियों ने उन्हें तुरंत कमांड अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर वीरवार तक पैतृक गांव चताड़ा पहुंचेगा, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। अरुण कुमार अपने पीछे माता नीलम कुमारी, पत्नी शालू, बेटियां रिया-जिया और बेटे अर्जुन को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2005 में ऊना के इंदिरा मैदान में हुई भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वे 7वीं जैक राइफल यूनिट में शामिल हुए थे। हाल ही में होली पर्व पर वे अवकाश लेकर घर आए थे। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, ऊना सदर विधायक सतपाल सत्ती, विधायक विवेक शर्मा और पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने उनके अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन