फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Another flight of Spice Jet which was suspended will start from tomorrow

Himachal : स्पाइस जेट की बंद पड़ी एक और उड़ान कल से होगी शुरू, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कम कर दी थीं दो उड़ानें

Sat, 31 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 31 May 2025 05:00 AM IST
सार

पहली जून से विमानन कंपनी स्पाइस जेट की दिल्ली-धर्मशाला के लिए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंद पड़ीं दो उड़ानों में से एक को पहली जून से शुरू करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Another flight of Spice Jet which was suspended will start from tomorrow
स्पाइस जेट कंपनी का विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद धीमे पड़े पर्यटन कारोबार को अब फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज-धर्मशाला में जहां होटलों की बुकिंग में इजाफा हुआ है, वहीं अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए आने वाली उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी कड़ी में पहली जून से विमानन कंपनी स्पाइस जेट की दिल्ली-धर्मशाला के लिए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंद पड़ीं दो उड़ानों में से एक को पहली जून से शुरू करेगी।

विज्ञापन

यह उड़ान सप्ताह में पांच दिन गगल एयरपोर्ट पर लैंड होगी, जबकि सोमवार और शुक्रवार को विमानन कंपनी की दो-दो उड़ानें ही गगल एयरपोर्ट पर उतरेंगी। स्पाइस जेट की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह नई फ्लाइट पहली जून से शुरू होगी। दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर इस नई उड़ान के शुरू होने से किराये में भी कमी दर्ज होगी। मौजूदा समय में न्यूनतम 13 से 15 हजार रुपये में शुरू होने वाला किराया भी 7500 रुपये के आसपास पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अप्रैल से जारी नए शेड्यूल के तहत स्पाइस जेट की चार उड़ानें दिल्ली-धर्मशाला रूट पर प्रस्तावित थीं। लेकिन मई माह में ऑपरेशन सिंदूर के चलते गगल एयरपोर्ट पर कुछ दिनों के लिए उड़ानों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। सीजफायर के बाद जब उड़ानें दोबारा से शुरू हुईं तो विमानन कंपनी की दो ही उड़ानें गगल एयरपोर्ट पर लैंड होने लगीं। वहीं अब स्थिति सामान्य होने और पर्यटकों के धर्मशाला-मैक्लोडगंज की ओर रुख करने से उड़ानों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में दिल्ली से गगल के लिए स्पाइस जेट की दो, इंडिगो की सप्ताह में चार दिन दो-दो, जबकि शेष बचे दिनों में एक-एक उड़ान आती है। इसके अलावा एलायंस एयर का विमान भी दिल्ली से सप्ताह के चार दिन गगल एयरपोर्ट पर लैंड होता है। वहीं इंडिगो की चंडीगढ़ के लिए दो, जबकि एलायंस एयर की शिमला के लिए भी उड़ान गगल से होती है।

बुकिंग साइट के अनुसार किस दिन कितनी उड़ानें
 
दिन स्पाइस जेट इंडिगो  एलायंस एयर
रविवार 3 1 1
सोमवार 2 2 1
मंगलवार 3 2 0
बुधवार 3 1 1
वीरवार  3 2 0
शुक्रवार 2 2 1
शनिवार 4 0 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed