फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur Mother stopped from urinating from the window son got angry and hit her on the head with a brick

Hamirpur News: मां ने खिड़की से लघुशंका करने से टोका, बेटे ने तैश में आकर सिर पर दे मारी मारी ईंट

Wed, 09 Apr 2025 10:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Apr 2025 10:01 PM IST
सार

जिला हमीरपुर में एक मां ने अपने बेटे को पहली मंजिल की खिड़की से लघुशंका करने पर टोका था तो तैश में आकर बेटे ने अपनी मां के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। 

विज्ञापन
Hamirpur Mother stopped from urinating from the window son got angry and hit her on the head with a brick
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस थाना भोरंज के तहत कड़ोहता में 19 साल के एक युवक ने अपनी मां के सिर पर ईंट मारी दी। महिला की ओर से अपने बेटे को पहली मंजिल की खिड़की से लघुशंका करने पर टोका था तो तैश में आकर बेटे ने अपनी मां के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। कश्मीरी देवी की शिकायत पर पुलिस थाना भोरंज में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कड़ोहता के रहने वाले 19 साल के युवक ने रात को खिड़की से लघुशंका कर दी। सुबह जब उसकी मां ने उससे लघुशंका के बारे में पूछा तो लड़के को गुस्सा आ गया और अपनी मां के सिर पर ईंट मार दी। पीड़ित महिला का भोरंज अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। मेडिकल के उपरांत में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उधर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि कड़ोहता में एक युवक ने अपनी मां के सिर पर ईंट मार दी। महिला का मेडिकल करवाया गया है। उसके बाद मामला दर्ज किया जा चुका है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed