{"_id":"68062a1277da823cb0019708","slug":"hamirpur-leopard-attacked-a-calf-tied-in-a-cowshed-local-people-made-this-appeal-to-the-forest-department-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गोशाला में बंधी हुई बछड़ी पर तेंदुए ने किया हमला, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लगाई ये गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गोशाला में बंधी हुई बछड़ी पर तेंदुए ने किया हमला, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लगाई ये गुहार
Mon, 21 Apr 2025 04:51 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 21 Apr 2025 04:51 PM IST
सार
जिला हमीरपुर के बल्ह गांव के वार्ड नंबर दो में तेंदुए की दहशत है। यहां रविवार को तेंदुए ने गोशाला में बंधी हुई बछड़ी पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
वन परिक्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत बल्ह गांव के वार्ड नंबर दो में रविवार को तेंदुए ने गोशाला में बंधी हुई बछड़ी पर हमला कर घायल कर दिया। बछड़ी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पशु मालिक जैसे ही गोशाला में पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया। पशु मालिक कमलेश देवी ने कहा कि रात करीब 2:30 बजे तेंदुए ने गोशाला में बंधी हुई बछड़ी हमला कर दिया और बछड़ी को बुरी तरह से जख्मी भी कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो माह से बल्ह, मोहिं और मनियाना गांव के आसपास तेंदुआ सुबह शाम घूमता रहता है। कुछेक स्थानों पर ग्रामीणों ने तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे हैं। उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही घरों के आसपास तेंदुए की दहाड़ से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। वही अब पालतू पशुओं पर हमले से लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है और गांव के आसपास पिंजरा लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले के बारे में कोई भी शिकायत नहीं आई है। जल्द ही विभाग के की ओर से गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। तेदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा- अंकुश कुमार, कार्यकारी अधिकारी, वन परिक्षेत्र हमीरपुर।
विज्ञापन