फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Zilla Parishad Employees Federation handed over the keys of the office to BDO

Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद कर्मचारी महासंघ ने बीडीओ को सौंपीं कार्यालय की चाबियां

Thu, 12 Oct 2023 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad Employees Federation handed over the keys of the office to BDO
अपनी मांगों को लेकर बीडीओ हमीरपुर को ज्ञापन सौंपते जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ(स्रोत: संवाद
हमीरपुर। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ ने नो वर्क नो पे के आदेश जारी होने के बाद अपना आंदोलन तेज कर दिया है। महासंघ की कार्यकारिणी ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी हमीरपुर हिमांशी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यालय के अभिलेखों की चाबियां भी बीडीओ को सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार की ओर से हमारी विलय की मांग को पूर्ण नहीं किया गया तो जिला परिषद कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मांग पर किसी भी प्रकार का प्रत्युत्तर प्राप्त न होने के उपरांत मजबूरीवश शांतिपूर्वक विरोध पर बैठे हैं। विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत का संपूर्ण कार्यभार सौंपने के आदेश प्राप्त हुए हैं, जबकि शांतिपूर्वक विरोध में जाने से पूर्व सूचित किया गया था। अगर 29 सितंबर तक संबंधित कर्मचारियों को कार्यभार संभालने के आदेश प्रदान करते तो आवश्यक रूप से कार्यभार संभालते। अब शांतिपूर्वक विरोध पर बैठे हैं जिस कारण सामूहिक रूप से अपने कार्यालय की चाबियां सौंपते हैं ताकि अपने स्तर पर जिसको भी हमारे स्थान पर कार्य करने के लिए तैनात करते हैं, उन्हें सौंप दें। इस प्रतिनिधिमंडल में पंचायत सचिव ओम प्रकाश, कृष्ण चंद, विजय कुमार, मनोहर लाल, अशोक राज, रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, राजेंद्र पाल, जगदेव शर्मा, अंकिता कुमारी, माया देवी, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




(समाचार : सोनम शर्मा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed