फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Zarkon hand work design suits become the first choice of women

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं की पहली पसंद बने जरकन हैंड वर्क डिजाइन वाले के सूट

Wed, 08 Oct 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। करवाचौथ व्रत को लेकर कपड़ों की दुकानों में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। दुकानों में महिलाओं को जरकन हैंड वर्क के साथ-साथ स्कर्ट सूट अधिक पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाएं नए सूट खरीदने के लिए दुकानों की ओर रुख कर रही हैं। हालांकि बाजार में बारिश का भी असर पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं में सूट खरीदने का क्रेज कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रत्येक महिला खरीदारी में देरी नहीं करना चाहती है। बाजार में महिलाओं को ओरगेंजा कपड़े पर हुए जरकन हैंड वर्क और स्कर्ट सूट अधिक पसंद आ रहे हैं। हैंड वर्क वाला सूट एक हजार रुपये से लेकर 1500 रुपये तक बिक रहा है, जबकि स्कर्ट सूट 2000 रुपये से शुरू है और इनकी कीमत सात हजार तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं में साड़ी का क्रेज भी कम नहीं हुआ है। हमीरपुर में अलग-अलग डिजाइन के सूटों की भरमार है। दुकानदारों की मानें तो ओरगेंजा सूट पिछले काफी समय से प्रचलन में है, लेकिन इस बार इसमें जरकन हैंड वर्क किया गया है, जिसके चलते महिलाओं में इसका अधिक क्रेज है।
हालांकि, इस बार जीएसटी कटौती हुई है, जिसका कपड़ों के मूल्य पर काफी असर पड़ा है। दो हजार से अधिक मूल्य के कपड़ों पर दाम कम होने के स्थान पर दाम बढ़े है। इसका मुख्य कारण रॉ मेटिरियल के दाम बढ़ना है। जो सामग्री पहले 12 फीसदी में आती थी, वह 18 फीसदी में पहुंच गई है।
करवाचौथ को लेकर हमीरपुर में कपड़ाें की दुकान पर काफी भीड़ है। महिलाओं का कहना है कि इस दिन सुहागिनें नए वस्त्र धारण करती हैं। इसके चलते खरीदारी कर रही हैं।

बाजार में सूट की 1000 रुपये से शुरू

कपड़ा कारोबारी नरेश पुरी और जिला लाल ने कहा कि करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाएं ओरगेंजा सूट और स्कर्ट सूट अधिक पसंद कर रही हैं। महिलाओं को हैंड वर्क के सूट सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। सूट एक हजार रुपये से लेकर शुरू है। इसके बाद अलग-अलग डिजाइन और अलग-अलग गुणवत्ता के सूट के अनुसार दाम हैं। हालांकि, महिलाओं में साड़ी का भी क्रेज है। महिलाओं की पंसद के अनुसार बाजार में अलग-अलग मूल्य के सूट मौजूद हैं। महिलाएं अधिकांश रूप से कढ़ाई वाले सूट पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed