फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth should join more and more sports: Pathania

युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जुड़ना चाहिए : पठानिया

Fri, 11 Oct 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (भोरंज)। भोरंज उपमंडल के लदरौर में स्वर्गीय सुनील कुमार की याद में हिम गौरव फाउंडेशन एवं वेलफेयर सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। शुभारंभ कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने किया। सोसायटी के सदस्यों ने चेयरमैन रामचंद्र पठानिया का भव्य स्वागत करके उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिम गौरव फाउंडेशन एवं वेलफेयर सोसायटी हर साल बास्केटबाल खेल प्रतियोगिता करवा कर साथी खिलाड़ी को याद करने के साथ युवाओं में खेलकूद की भावना पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करके के लिए कार्य रहे हैं। भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार ने भी खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेल का मैदान बनाने को प्रमुखता दी है ताकि युवा वर्ग अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जुड़े। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की। प्रतियोगिता का पहला मैच मेजबान लदरौर और दिम्मी की टीम के बीच खेला गया। इसमें दिम्मी के खिलाड़ियों ने प्रथम जीत दर्ज की। दूसरे मैच में घुमारवीं की टीम ने तरक्वाड़ी को हराकर मैच जीता। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 16 टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान झरलोग पंचायजत नरेश ठाकुर, फाउंडेशन एवं वेलफेयर सोसायटी के सदस्य संदेश ठाकुर, राकेश कुमार, भुट्टो गोगी, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed