फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth rejuvenated Moksh Dham

Hamirpur (Himachal) News: मोक्ष धाम का कायाकल्प में युवाओं की पहल

Sun, 21 Apr 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
तीन गांवों के युवाओं ने मोक्ष धाम के साथ बैठने के लिए बनाया शेड
विज्ञापन

पूर्व में बने शेड में महज 25 से 30 लोगों के ही बैठने की थी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। विकास खंड टौणी देवी के अंतर्गत रविवार को बारीं, माहडे और चाहड़ गांव के युवाओं ने मोक्ष धाम के कायाकल्प का कार्य किया। युवाओं ने मोक्ष धाम के साथ बैठने के लिए शेड का निर्माण किया। तीन गांवों के संगम स्थल पर स्थित श्मशानघाट में बैठने के लिए शेड की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में युवाओं ने निजी तौर पर आपसी सहमति से मोक्ष धाम में शेड का निर्माण किया। युवाओं में विपिन चंदेल, रजनीश, अश्वनी, संजीव, देशराज, जयराज, हरबंश सिंह आदि ने कहा कि मोक्ष धाम में एक पुराना शेड 1985 में बनाया गया था। उसमें बड़ी मुश्किल से 25 से 30 लोग बैठ सकते थे और बारिश के दौरान लोगों को वहां पर भीगना पड़ता था। कई बार पंचायत में निवेदन किया लेकिन बजट व मनरेगा में कार्य एक तो धीमी गति से होता और इसके निर्माण में समय लग सकता था। युवा इस कार्य को शीघ्र व अपनी देखरेख में करवाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने किसी भी सरकारी एजेंसी को संलिप्त नहीं किया और मोक्ष धाम के लिए महाकाल मोक्ष धाम कमेटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि मोक्ष धाम में शेड निर्माण कार्य के लिए तीन गांवों के अलावा अनेक समाजसेवियों ने दान दिया। कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन, शटरिंग प्लेट, मिक्सर, रेत, बजरी, सीमेंट व सरिया दान किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य पर लगभग तीन से चार लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और अब यहां पर 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed