{"_id":"65a3846a45cb040c7e06e194","slug":"youth-must-participate-in-some-sport-or-the-other-stay-away-from-drugs-ashish-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-18776-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: युवा किसी न किसी खेल में जरूर भाग लें, नशे से दूर रहें ः आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: युवा किसी न किसी खेल में जरूर भाग लें, नशे से दूर रहें ः आशीष
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर के विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को बनालट मैदान में प्रतीक युवक मंडल फरनोहल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेलें हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखती हैं। युवा किसी न किसी खेल में जरूर भाग लें और नशे से दूर रहें।
यदि युवा खेलों में रुचि रखेंगे तो नशे की ओर उनका ध्यान नहीं जाएगा। प्रतीक युवक मंडल प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का पहला मैच प्रतीक युवक मंडल फरनोहल और युवक मंडल कोहलू के बीच हुआ। प्रतीक युवक मंडल ने दस ओवर में 112 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोहलू युवक मंडल की टीम दस ओवर में 65 रन पर ही ढेर हो गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बीस से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर एसपी शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।