{"_id":"6ab2d7e63d77dc2ac405794a","slug":"youth-from-balh-bihal-found-unconscious-in-a-truck-in-una-dies-in-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-209381-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऊना में ट्रक में अचेत मिले बल्ह बिहाल के युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऊना में ट्रक में अचेत मिले बल्ह बिहाल के युवक की अस्पताल में मौत
Wed, 23 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल के चलैली गांव निवासी युवक अनिल कुमार की ऊना के बसाल क्षेत्र में मौत हो गई। अनिल कुमार पुत्र सोमदत्त ट्रक चालक था और कुछ दिन पहले ही उसने नया ट्रक खरीदा था।
जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा ट्रक बसाल में खाली करने के बाद उसने उसे क्रशर के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसी में सो गया। अगले दिन घर नहीं पहुंचने पर परिचितों ने उसे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पता चला कि ट्रक क्रशर के पास खड़ा है और अनिल कुमार उसके अंदर मौजूद है।
लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह अचेत अवस्था में था। ट्रक अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। अनिल कुमार अपने पीछे करीब दस वर्ष के एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। उसके पिता वृद्ध हैं और पहले रसोइये का काम करते थे। युवक की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
ग्राम पंचायत प्रधान कृष्ण चंद चौधरी ने कहा कि घटना की खबर मिली है। ऊना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।