{"_id":"615de58f8ebc3e0ec62a4259","slug":"youth-dies-of-drowning-after-swimming-in-beas-river-for-a-long-time-hamirpur-hp-news-sml3863650155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय तक ब्यास नदी में तैरने के बाद युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय तक ब्यास नदी में तैरने के बाद युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
नादौन ब्यास नदी में युवक के डूबने के बाद घटनास्थल पर छानबीन करते थाना प्रभारी व एसडीएम।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बहती ब्यास नदी में लंबे समय तक तैरने के बाद युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भड़ोली निवासी 27 वर्षीय ज्ञानी जैल सिंह के रूप में हुई। यह युवक हर रोज की तरह बुधवार सुबह करीब 11 बजे ब्यास नदी में नहाने उतरा और तैरते हुए युवक ब्यास नदी पत्तन से करीब एक किलोमीटर दूर नादौन श्मशानघाट के नजदीक जा पहुंचा। जहां पर उसे पानी में डूबते हुए एक प्रवासी ने देख लिया।
प्रवासी के शोर मचाने पर लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए, लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। नादौन में रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का पहला मुकाबला भी बुधवार सुबह ही आरंभ हुआ था, लेकिन जब घटना की जानकारी प्रशासन को मिली तो एसडीएम नादौन विजय कुमार, थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
काफी देर तक घटना स्थल की छानबीन की। पुलिस ने युवक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा ब्यास नदी में अकसर नहाने आया करता था और उसे बताया गया था कि उसके बड़े भाई ने बुधवार को घर आना है जोकि बाहर नौकरी पर कार्यरत है, लेकिन वह नहीं माना और ब्यास नदी में नहाने निकल गया। उसे तैरने तो आता था, लेकिन काफी देर तक नहाने पर उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे व तेज पानी के बहाव में बह गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और युवक की तलाश जारी है। उधर, उपमंडलाधिकारी नादौन विजय कुमार ने बताया कि यह घटना रिवर राफ्टिंग से संबंधित नहीं है। युवक के पिता लोक निर्माण विभाग नादौन के विश्राम गृह में बतौर बेलदार कार्यरत हैं। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा है।