{"_id":"5f26f60e8ebc3e60455bc7ee","slug":"youth-commit-sucide-hamirpur-hp-news-sml340446987","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरौन के युवक ने फंदा लगाकर इहलीला की समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरौन के युवक ने फंदा लगाकर इहलीला की समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत ग्राम पंचायत दाड़ी के धरौन गांव में एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक मोटर मेकेनिक में आईटीआई कर रहा था। धरौन के रघवीर सिंह के 19 वर्षीय बेटे अभिषेक ठाकुर ने 14 जुलाई की रात को पंखे से फंदा लगा लिया था। घर में उपस्थित युवक के माता-पिता, बहन, दादी आदि ने उसे फंदे से खोला तब वह बेहोश हुआ था, लेकिन सांसें चल रही थीं।
उन्होंने उसे भोरंज अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देख कर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर वह 17 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा, लेकिन 31 जुलाई की रात को उसने दम तोड़ दिया। पहली अगस्त को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी राजेश वर्मा का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।