{"_id":"5d73e42e8ebc3e93b31a55e2","slug":"youth-arrested-with-chitta-hamirpur-hp-news-sml3066837152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टा रखने के आरोपी के बालिग होने के इंतजार में थी पुलिस, बर्थ-पार्टी पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टा रखने के आरोपी के बालिग होने के इंतजार में थी पुलिस, बर्थ-पार्टी पर दबोचा
विज्ञापन
हमीरपुर। 32 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। पुलिस आरोपी के बालिग होने का इंतजार कर रही थी। चूंकि आरोपी 17 वर्ष का नाबालिग था। 4 सितंबर 2019, वीरवार को ही आरोपी युवक ने 18 साल की उम्र पूरी की है। जन्मदिवस की पार्टी के चलते उन्होंने हमीरपुर में एक निजी होटल बुक करवाया था। जहां पर शुक्रवार को पार्टी चल रही थी।
इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होटल के कमरे में चिट्टे का सेवन हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम का गठन किया और होटल में देर शाम दबिश दी, जहां पर आरोपी युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि बर्थ-डे पर आरोपी युवक के परिजनों ने उसे महंगी कार गिफ्ट में दी है। जन्मदिन और नई गाड़ी की खुशी में होटल में पार्टी चल रही थी। दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूछताछ में कई सवालों के जवाब खंगाले हैं। जिसके बाद अब आने वाले समय में बड़े आरोपी भी सलाखों के पीछे धकेलने की संभावना जताई जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि आरोपी युवकों के बारे में पुलिस को लंबे समय से सूचना मिली थी। लेकिन, हर बार वह पुलिस की गिरफ्त से आने से बच निकलते। शुक्रवार को दोनों को रंगे हाथों चिट्टे समेत दबोचा गया। शनिवार को दोनों को हमीरपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को सोमवार तक रिमांड पर भेजा गया है।