फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   youth and old man cast their vote

कोरोना पर भारी पड़ा युवाओं और बुजुर्गों का जोश

Sun, 17 Jan 2021 06:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
youth and old man cast their vote
ग्राम पंचायत अणु में रोशनी देवी 90 वर्षीय वोट डालने पहुंची। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कोरोना पर युवा और वयोवृद्ध मतदाताओं का जोश भारी पड़ गया। जिलाभर में सैकड़ों युवाओं ने पहली बार अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाया। वहीं, अपनी उम्र का शतक लगाने वाले वयोवृद्ध मतदाताओं का जोश भी मतदान केंद्रों पर देखते ही बन रहा था। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के पहले चरण में रविवार को जिला की 85 ग्राम पंचायतों के कुल 503 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह 8 बजे से ही लाइनें लगना शुरू हो गईं।
विज्ञापन

कोरोना संकट के मद्देनजर इस बार मतदान केंद्रों पर विशेष एहतियात बरती गई। थर्मल स्कैनिंग के बाद पहले से ही पर्याप्त दूरी पर मार्क की गई जगहों पर मतदाताओं की लाइनें लगाई गईं। ग्राम पंचायत अमरोह में 100 वर्षीय लब्धू देवी, धरोग में 100 वर्षीय खलेलो देवी, कैहरवीं में 92 वर्षीय कौलां देवी और कई अन्य बुजुर्गों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाले। अधरंग के कारण चलने-फिरने में असमर्थ गांव महल के 84 वर्षीय बुजुर्ग सतपाल ने अपनी 75 वर्षीय धर्मपत्नी विमला देवी और परिजनों की मदद से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। पहली बार मतदान करने पहुंचीं ग्राम पंचायत स्वाहल के गांव उसली की नेहा, ग्राम पंचायत अणु में पहली बार वोट डालने पहुंचे निखिल ठाकुर, हिमानी राणा, नेहा, नीलम ने कहा कि पहली बार अपने मत का प्रयोग कर उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है। ग्राम पंचायत कलौहण की 105 वर्षीय प्रेमी देवी भी मतदान करने पहुंचीं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवश्वेता बनिक ने बताया कि बुजुर्गों और युवाओं ने भी मतदान के प्रति उत्साह दिखाया और अपने परिजनों की मदद से मतदान केंद्रों तक पहुुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed