फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Young scientists shine at the Children's Science Congress.

Hamirpur (Himachal) News: बाल विज्ञान सम्मेलन में चमके नन्हे वैज्ञानिक

Sun, 20 Sep 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Young scientists shine at the Children's Science Congress.
सुजानपुर स्कूल में बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य।
नादौन/सुजानपुर(हमीरपुर)। शिक्षा खंड नादौन और सुजानपुर में आयोजित दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, गणित ओलंपियाड और साइंस इनोवेटिव मॉडल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नादौन शिक्षा खंड के कांगू स्कूल में आयोजित सम्मेलन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में अनिकेत व रिद्धिमा प्रथम, ओजस व अखिल द्वितीय और अवंतिका व मिताली तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में अनन्या व ध्रुव प्रथम, उपासना व आरुषि द्वितीय और अंशिका व अलीशा तृतीय रहे।
विज्ञापन

साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में पिंजुम, दीपेश व अंशिका बेस्ट थ्री रहे। गणित ओलंपियाड में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में ईशांत, आशमा व अनिरुद्ध शर्मा और जूनियर वर्ग में अस्मिता शर्मा, अर्श व उपांशी बेस्ट थ्री में चुने गए। साइंस इनोवेटिव मॉडल में ईशान ठाकुर, तुषार कुमार व श्रद्धा शर्मा बेस्ट थ्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित वरिष्ठ ओलंपियाड में रघुवीर कुमार, कार्तिक ठाकुर व ध्रुव शर्मा ने विजेता ट्रॉफी जीती। समापन समारोह में कांगू स्कूल की प्रधानाचार्य बीना बन्याल ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम और प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष विकेश कौशल ने विद्यार्थियों व विज्ञान अध्यापकों को बधाई दी।

वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर में आयोजित दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन प्रधानाचार्य मंजरी महाजन ने किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed