{"_id":"66a64d30a07b3531f10165d0","slug":"young-man-goes-missing-after-leaving-home-after-quarreling-with-his-parents-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132404-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: माता-पिता से झगड़ा कर घर से निकला युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: माता-पिता से झगड़ा कर घर से निकला युवक लापता
विज्ञापन
ब्यास नदी पर बने पंप हाउस के किनारे बाइक और मोबाइल मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन के निकट व्यास नदी किनारे स्थित पंप हाउस के पास एक युवक के शनिवार रात से ही लापता होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और लोग रविवार सुबह से ही घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, रविवार देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।
युवक मोहित (32) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव जवार तहसील अंब अमतर में ही अपने माता-पिता के साथ किराये के घर में रहता है। उसके पिता सरकारी कर्मचारी हैं तथा नादौन के ही एक कार्यालय में कार्यरत हैं। शनिवार रात के समय मोहित ने किसी बात को लेकर पहले अपने माता-पिता के साथ झगड़ा किया तथा आत्महत्या की धमकी देने लग गया। इसके बाद देर रात जब परिजन सो रहे थे तो वह अपनी बाइक पर सवार होकर पंप हाउस के पास पहुंचा। यहां पर बाइक खड़ी करके पंप हाउस के पास पहुंच गया। जहां नदी किनारे गीली रेत के ऊपर पैरों के निशान भी मिले हैं जबकि उसका मोबाइल पास ही एक पत्थर पर बरामद हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पानी में छलांग लगा दी होगी। अभी तक पानी में छलांग लगाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी नादौन बाबू राम शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एसडीआरएफ से भी सहयोग का आग्रह किया गया है।