{"_id":"6acbeba26598a31fca055e59","slug":"yoga-hall-construction-plan-awaiting-approval-for-two-years-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-211584-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो साल से योग हॉल निर्माण योजना को मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो साल से योग हॉल निर्माण योजना को मंजूरी का इंतजार
Mon, 12 Oct 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के आयुष संस्थानों में योग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योग हॉल निर्माण की योजना करीब दो साल से स्वीकृति का इंतजार कर रही है। आयुष निदेशालय के माध्यम से केंद्र सरकार के आयुष विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।
स्वीकृति मिलने के बाद राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। जिले में वर्तमान में करीब 72 आयुष संस्थान संचालित हैं, जिनमें से सात के पास अपने भवन नहीं हैं।
वहीं, कई केंद्रों में योग गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं होने से नियमित शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने में दिक्कतें आती हैं।
योग हॉल बनने से नियमित योग शिविरों, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजनों के संचालन में सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
कोट
योग हॉल निर्माण के लिए अभी तक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। स्वीकृति के बाद ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। -तनुजा नागपाल, जिला आयुष अधिकारी