फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Yellow paw on encroachment at Hamirpur's Nadaun Chowk

हमीरपुर के नादौन चौक पर अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Yellow paw on encroachment at Hamirpur's Nadaun Chowk
मीरपुर शहर में लोनिवि के कर्मचारी जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाते हुए और विरोध करने वालों से बातच - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में अतिक्रमण के खिलाफ लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में नादौन चौक पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान एक दुकानदार जेसीबी के आगे खड़ा हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गए।
विज्ञापन

दरअसल हमीरपुर शहर में पिछले एक साल से फुटपाथ बनाने का काम चल रहा है। बस स्टैंड से लेकर हीरानगर और डिग्री कॉलेज अणु तक फुटपाथ का काम तकरीबन पूरा हो गया है। जबकि मिलखी राम के पेट्रोल पंप से लेकर नादौन चौक तक फुटपाथ का काम शुरू होना है। फुटपाथ का कार्य शुरू करने से पूर्व लोक निर्माण विभाग ने सड़क के किनारे भूमि की निशानदेही राजस्व विभाग से करवाई थी। निशानदेही के दौरान एक दर्जन के करीब दुकानदारों का अतिक्रमण पाया गया। कुछ दुकानदारों ने दुकान की ऊपरी मंजिल के लिए सरकारी भूमि पर सीढ़ियां बना ली हैं तो कुछ ने दुकानों के छज्जे काफी आगे तक बढ़ा रखे हैं। विभाग ने सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने से पूर्व नोटिस जारी किए थे। एक माह के भीतर जब किसी भी दुकानदार ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो शुक्रवार दोपहर बाद विभाग के अधिकारी पुलिस बल और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। हलकी नोकझोंक के बावजूद विभाग ने शहर में सरकारी भूमि को खाली करवा लिया। अब यहां पर शीघ्र ही फुटपाथ का काम शुरू होगा। इससे राहगीरों को चलने-फिरने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एक्सईएन ई. देवराज ने कहा कि नादौन चौक पर निशानदेही के दौरान कुछ दुकानदारों के अवैध कब्जों की पुष्टि हुई थी। जगह खाली करने के लिए विभाग ने नोटिस दिए थे। नोटिस के बावजूद कब्जे नहीं छोड़ने पर शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाना पड़ा। इस बारे में प्रदेश उच्च न्यायालय के सख्त आदेश हैं। विभाग उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अभी भी बहुत जगह हैं अवैध कब्जे
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, एनएच विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे। साथ ही न्यायालय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र में हटाए अतिक्रमण के बारे में शपथपत्र भी मांगा। इसके बाद प्रदेशभर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू हुई। इन आदेशों का पालन करते हुए विभाग ने हमीरपुर में कई जगह अतिक्रमण हटा दिया है। लेकिन, अभी भी कई जगह अतिक्रमण ज्यूं का त्यूं है। मिनी सचिवालय के सामने भी दुकानों के आगे कुछ लोगों ने फुटपाथ पर सीढ़ियां लगा रखी हैं। अणु चौक से लेकर नादौन चौक पर अभी भी कई जगह अतिक्रमण है।

बाक्स:
कृष्णानगर से अणु चौक तक एनएच अतिक्रमण की जद में
कृष्णानगर पक्का भरो से हीरानगर और अणु चौक तक एनएच के किनारे अतिक्रमण ज्यूं का त्यूं है। एनएच विभाग के अधिकारियों ने दो वर्ष पूर्व यहां सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग से निशानदेही करवाई थी। लेकिन, अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। इसके चलते प्रदेश उच्च न्यायालय में झूठा शपथ-पत्र देने वाले अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कस सकता है। कई जगह संबंधित अधिकारियों ने न्यायालय में शपथ दिया है कि उनके क्षेत्राधिकार वाली सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed