{"_id":"67150882758e36d3bb05a9cd","slug":"x-ray-machine-old-company-refused-to-repair-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-138939-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक्सरे मशीन पुरानी, कंपनी ने मरम्मत से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक्सरे मशीन पुरानी, कंपनी ने मरम्मत से किया इंकार
विज्ञापन
भोरंज सिविल अस्पताल का नया भवन। स्रोत : संवाद
भोरंज अस्पताल में आउटऑफ सर्विस हुई एक्सरे मशीन
अस्पताल में मरीजों के नहीं हो पा रहे एक्सरे, भटकने को मजबूर
17 वर्ष पुरानी मशीन की अस्पताल प्रशासन कई बार करवा चुका है मरम्मत
अस्पताल में 500 के करीब है ओपीडी, आपात स्थिति में हमीरपुर किया जा रहा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। एक दशक से अधिक समय से भोरंज अस्पताल में मरीजों की टूटी हड्डियों और अन्य बीमारियों को दिखाने वाली एक्सरे मशीन अब आउट ऑफ सर्विस हो गई है। पिछले आठ माह से अधिक समय से अस्पताल में खराब पड़ी मशीन की मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी ने इंकार कर दिया है। कई बार मरम्मत करने के बाद कंपनी ने मशीन की मरम्मत कराने के लिए असमर्थता जताई है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी क्लीनिकों में भटकना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि आपात स्थिति में मरीजों को एक्सरे के साथ 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में स्थित डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों संदीप भारद्वाज, राकेश, राजेश, अजय चंदेल, वीर सिंह, नेक चंद, सुमन कुमारी, सलोचना राधिका आदि ने कहा कि भोरंज अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा प्राप्त है। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 500 के करीब ओपीडी है लेकिन सुविधाओं के नाम पर मरीजों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले एक वर्ष से भोरंज अस्पताल में एक्सरे को लेकर समस्या बनी हुई है। इससे मरीजों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व में अस्पताल परिसर में एक्सरे पुराने भवन में होते थे लेकिन अब विभाग की ओर से पुराने भवन को डिस्मेंटल करने का कार्य किया जा रहा है। यदि विभाग नई मशीन की खरीदारी कर भी लेता है तो नए भवन का अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में अब मरीजों को एक्सरे के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ब्यान:
इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि एक्सरे मशीन पुरानी हो चुकी है और मेकेनिक ने इसे कंडम घोषित कर दिया है। नई मशीन के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।